नई दिल्ली। श्याम लाल कॉलेज ने चौथे बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट में हंसराज कॉलेज को 4-0 से हराया।
श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज द्वारा आयोजित हॉकी और बास्केटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि, ध्यानचंद अवॉर्डी हॉकी ओलंपियन श्री अशोक दीवान और प्रोफेसर गुरमोहिंदर सिंह, प्रिंसिपल एसजीटीबी खालसा कॉलेज ने किया।
श्याम लाल कॉलेज की तरफ अतुल चौधरी, प्रियांशु रावत, प्रत्यूष सिंह जग्गी और आकाश ने एक एक गोल किए। इस मैच का प्लेयर ऑफ मैच का अवार्ड श्याम लाल कॉलेज के खिलाड़ी प्रत्यूष सिंह जग्गी को मिला।
महिला वर्ग में के मैच में इंदिरा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज को 1-0 से हराया, विजेता टीम की तरफ से एकमात्र गोल आंचल ने किया और प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड भी आंचल को मिला।

