मुंबई। उम्र सिर्फ एक संख्या है, यह साबित किया है 84 साल के प्रोफेसर अमरनाथ शर्मा उर्फ डैडी ने। उन्होंने अपनी जिंदगी की पूंजी लगाकर एक हिंदी फिल्म ‘आराध्य’ का निर्माण किया है, जो 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बनारस निवासी डैडी 60 के दशक में मुंबई आए थे और आरके स्टूडियो में पेंटर के तौर पर काम किया। रंगमंच में 40 वर्षों का अनुभव रखने वाले डैडी का सपना था कि वे एक फिल्म बनाएं – और अब वह सपना ‘आराध्य’ के रूप में साकार हुआ है। इस फिल्म में भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों, भाई-बहन के प्रेम और धार्मिक पहलुओं को भावनात्मक रूप से पेश किया गया है। फिल्म के मुख्य अभिनेता राजा गुरु को डैडी अपना बेटा मानते हैं। अर्धनारेश्वर क्रिएशनस के बैनर तले बनी फिल्म के निर्देशक सुजीत गोस्वामी हैं। फिल्म में राजा गुरु के साथ ज्ञान प्रकाश, पंकज बेरी, दीपक दत्त शर्मा और रूपाली जाधव अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
84 की उम्र में जोश और जज़्बे से भरे डैडी की यह फिल्म बॉलीवुड को भारतीय सिनेमा की जड़ों से जोड़ने का एक प्रेरणादायक प्रयास है।

