अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल

 

वाराणसी। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत का मामला पेचींदा होता जा रहा है। अभिनेत्री की मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर मेडिकल एक्सपर्ट की राय लेने के बाद इस पर सवाल उठाया है।

अधिवक्ता शशांक शेखर ने बुधवार को कहा कि आकांक्षा दुबे को जिस बार में पार्टी दी गई थी वहां टेबल अरुण और श्रद्धा के द्वारा रिजर्व कराई गई थी। तीसरी पार्टी लेने वाली सदस्य आकांक्षा दुबे थी। पार्टी का 11 हजार रुपये का बिल बना था। पुलिस का कहना है कि आकांक्षा दुबे ने शराब पी रखी थी, लेकिन आकांक्षा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके पेट में खाना पाया ही नहीं गया और न लिक्विड पाया गया। शराब ब्रीथिंग में भी नहीं पाई गई और पेट में भी नहीं पाई गई। 20 एमएल का कोई भूरे रंग का लिक्विड टाइप का पदार्थ पेट में पाया गया।

मेडिकल एक्सपर्ट के अनुसार कोवरसिव मटेरियल की वजह से ही पूरा कंजेशन स्टमक के म्यूकस में ब्रेन में हो सकता है। आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी कलाई पर भी चोट के निशान हैं। अधिवक्ता ने सवाल किया कि आकांक्षा के पेट में पाया गया 20 एमएल का वह भूरे रंग का पदार्थ क्या है। क्या उसी पदार्थ की वजह से तो नहीं म्यूकस मेंब्रेन चोक हो गया था। अधिवक्ता ने वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस से ये सवाल पूछे हैं। अभिनेत्री की मां ने भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि आकांक्षा आखिरी रात पार्टी में गई थीं और वहां उसने अगर शराब पी थी तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्यों नहीं आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.