गुड़गांव। भारत की प्रमुख फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस कंपनी WeWork India ने अपने तीसरे सस्टेनेबिलिटी समिट के दौरान अपनी प्रमुख सतत विकास पहल ‘WeWork India for Impact’ की शुरुआत की। इस पहल का शुभारंभ अभिनेत्री, क्लाइमेट एक्टिविस्ट और UNDP एडवोकेट भूमि सतीश पेडनेकर और WeWork India के MD और CEO करन विरवानी की उपस्थिति में हुआ। यह पहल पारंपरिक CSR से अलग है और इसका उद्देश्य जल संरक्षण, वन्यजीव संरक्षण, शिक्षा तक पहुंच और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को एक साथ जोड़ना है।
अब तक की मुख्य उपलब्धियां:
-
मई 2022 से अब तक 289 से अधिक पौधे लगाए गए और 40+ फ्लोटिंग वेटलैंड्स तैयार किए गए।
-
760+ क्लीन-अप ड्राइव्स में लगभग 59,000 किलो कचरा एकत्र किया गया।
-
तरहुणीस गांव में 97% कचरा पृथक्करण सुनिश्चित किया गया।
-
मुंबई में ‘लिविंग विद लेपर्ड्स’ पहल से इंसान-तेंदुआ सह-अस्तित्व को बढ़ावा दिया जा रहा है।
-
350 से अधिक स्वयंसेवकों ने औषधीय बागवानी, बर्ड पर्चेस और नेचर ट्रेल्स में योगदान दिया।
करन विरवानी ने कहा, “रियल एस्टेट भारत की जलवायु चुनौती का केंद्र है, लेकिन यह समाधान का माध्यम भी बन सकता है। हम इसे अवसर के रूप में ले रहे हैं।” भूमि पेडनेकर ने कहा, “सतत विकास तब सार्थक होता है जब हम इसे अपने रोज़मर्रा के जीवन और कार्यस्थलों में अपनाएं। WeWork India इस दिशा में एक मिसाल पेश कर रहा है।”
WeWork India का लक्ष्य है कि 2027 तक वह 90% कचरे को लैंडफिल में जाने से रोके और 100% ऊर्जा नवीकरणीय स्रोतों से प्राप्त करे।

