नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महा मंत्री श्री बजरंग बागड़ा ने आज कहा है कि महाराष्ट्र के कनेरी स्थित लगभग 1300 वर्ष प्राचीन काडसिद्धेश्वर मठ वीरशैव लिंगायत समुदाय की श्रद्धा और आस्था का केंद्र है। एक बहुत ही चिंताजनक समाचार कर्नाटक से मिला है कि वहां की राज्य सरकार ने इस मठ के पूजनीय हिंदू लिंगायत मठाधीश श्री अदृश्य काडसिद्धेश्वर महाराज जी के कर्नाटक के कई जिलों में कहीं आने जाने को बाधित किया है और उनके प्रवास पर जिला बंदी नाम से रोक लगा दी है । पूज्य महाराज जी कर्नाटक में अपने स्वयं के मठों में कर्नाटक में जाने से रोके जा रहे है । यह हिंदू समाज के धार्मिक मामलों में राज्य सरकार का राजनैतिक हेतु से प्रेरित सर्वथा अनुचित और अस्वीकार्य हस्तक्षेप है। साथ ही पूरे वीरशैव लिंगायत समुदाय का अपमान भी है।
विश्व हिंदू परिषद यह मांग करती है कि राज्य सरकार तत्काल जिला बंदी के इस आदेश को वापस ले और ना तो हिंदू समाज के धार्मिक मामलों में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप करे और ना ही हिंदू संतो के प्रवास पर किसी प्रकार की रोकटोक लगाए।

