
बारामती (महाराष्ट्र)। आज सुबह महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और NCP नेता अजित पवार के एयरक्राफ्ट का हादसा हो गया है। यह दुर्घटना बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुई, जब विमान रनवे पर उतर रहा था। इसमें अजीत पवार का असामयिक निधन हो गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान लैंडिंग की कोशिश के दौरान असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 4-5 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।घटनास्थल से वीडियो भी सामने आया है। जो कि काफी डरावनी है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद हैं। विमान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है।
अजित पवार आज जिला परिषद चुनावों के लिए बारामती में एक सभा में शामिल होने आए थे, तभी उनका विमान दुर्घटना का शिकार हुआ।
विमान हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। घटना की पूरी जांच की जा रही है।अजित पवार चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे। बारामती में लैंडिंग के दौरान ही प्लेन क्रैश हो गया। हादसे के बाद विमान में भयंकर आग लग गई। आग की लपटों के बीच विमान से धुएं का गुबार उठने लगा।
