कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति द्वारा मनाया गया होली मिलन कार्यक्रम

नोएडा। नोएडा के डॉ. दिनेश कर्ण क़े परिसर में रविवार, 01 मार्च को ‘कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति’ नोएडा द्वारा भव्य पारिवारिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था, आधुनिकता के दौर में अपनी लुप्त होती सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना।

कार्यक्रम का सफल संचालन समिति के अध्यक्ष डॉ. उग्र नारायण मल्लिक की देख-रेख में संपन्न हुआ। समारोह के दौरान पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही, जहाँ कलाकारों ने लोक गीतों से समां बांधा। विशेष आकर्षण ‘काव्य गोष्ठी’ रही, जिसमें कवियों ने अपनी प्रेरक कविताओं और हास्य रचनाओं के पाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अनिल कर्ण ने अपने संबोधन में कहा, “होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़ने का माध्यम है।” समारोह में समाज के अन्य वरिष्ठ व युवा सदस्यों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ शिरकत की। अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लेकर उत्सव का समापन किया। इस अवसर पर कर्ण गोष्ठी की अन्य सदस्य डॉ. दिनेश कुमार कर्ण, डॉ. संजय लाभ, डॉ. पी. क़े. कर्ण, प्रो. प्रमोद कुमार लाल, अरुण कर्ण, चंद्र भूषण कर्ण, अशोक भास्कर, विभा शंकर, जीतेन्द्र प्रकाश, संदीप कुमार, रमन कुमार, क़े. एन. चौधरी, सीए आशीष नीरज, संजीव सिन्हा, आनंद दास, सुजीत कुमार, हिमांशु कर्ण, कमलेश कुमार दास, रूद्र कुमार दास, अनिल कुमार दास, अजय कुमार दास, सुनील कुमार दास, प्रभाष कुमार, अधिवक्ता सतीश कुमार, ब्रजेश कर्ण, शिवा दत्ता, मनोज कुमार, सोनल मल्लिक, प्रकाश चंद्र, संतोष कुमार, विवेक आनंद आदि मौजूद रहे I

Leave a Reply

Your email address will not be published.