नई दिल्ली। नॉर्थ दिल्ली में लगभग 90 लाख की आबादी को बिजली सप्लाई करने वाली अग्रणी पावर यूटिलिटी टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टाटा पावर-डीडीएल) को विद्युत मंत्रालय द्वारा वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ‘कंज्यूमर सर्विस रेटिंग ऑफ डिस्कॉम्स (सीएसआरडी)’ फ्रेमवर्क के अंतर्गत सर्वोच्च रेटिंग (A+) प्रदान की गई है।
टाटा पावर-डीडीएल ने इस उत्कृष्ट रेटिंग के साथ ही, शहरी एवं समग्र यूटिलिटी श्रेणियों में डिस्ट्रिब्यूशन यूटिलिटी रैंकिंग में देशभर में एक बार फिर अपनी पिछली स्थिति को बरकरार रखते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है।
इस ओवरऑल रेटिंग के साथ, टाटा पावर-डीडीएल को परिचालन विश्वसनीयता में ‘A+’, कनेक्शन एवं अन्य सेवाएं तथा मीटरिंग, बिलिंग एवं कलेक्शन में ‘A’ (प्रत्येक के अंतर्गत), और दोष सुधार एवं शिकायत निवारण में ‘A+’ रैंकिंग प्रदान की गई है।
इस रिपोर्ट के बारे, श्री द्विजदास बसाक, सीईओ, टाटा पावर-डीडीएल ने कहा, “हमारे उपभोक्ताओं की हमसे बढ़ती अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए, हम लगातार अपनी सेवाओं एवं डिलीवरी को मजबूत एवं उन्नत बनाने के लिए प्रयासरत हैं। नवीनतम रैंकिंग हमारी विभिन्न टीमों की कड़ी मेहनत की सराहना है और साथ ही, हमें अपनी सर्विस डिलीवरी के मापदंडों को और ऊंचा उठाने के लिए भी प्रेरित किया है। हम अपनी सेवाओं को लगातार और ऊंचे स्तरों पर ले जाने तथा उपभोक्ताओं की उम्मीदरों पर खरा उतरने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।”
विद्युत मंत्रालय द्वारा 2021 में शुरू की गई कंज्यूमर सर्विस रेटिंग ऑफ डिस्कॉम्स (सीएसआरडी) रिपोर्ट उपभोक्ता सेवाओं के मामले में डिस्कॉम्स के प्रदर्शन का मूल्यांकन करती है। इसके लिए बुनियादी मानकों को तय किया जाता है और उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं को भी ध्यान में रखते हुए, तत्काल एवं सटीक मीटिरंग एवं बिलिंग, कारगर तरीके से शिकायतों का समाधान, और निष्पक्ष एवं पारदर्याी शुल्क व्यवस्था जैसी कसौटियों पर कंपनियों का मूल्यांकन किया जाता है। डिस्ट्रिब्यूशन यूटिलिटीज़ रैंकिंग (डीयूआर) के दूसरे एडिशन ने विभिन्न यूटिलिटीज़ की परफॉरमेंस का मूल्यांकन करने के साथ ही उन्हें लगातार सुधार के लिए भी प्रोत्साहित किया।

