नई दिल्ली : भारत की अग्रणी स्मार्टफोन कंपनी लावा इंटरनेशनल लिमिटेड ने अपनी 17वीं वर्षगांठ के अवसर पर अपनी उपलब्धियों और निरंतर विकास को साझा किया। कंपनी ने भारतीय मोबाइल उद्योग में एक मजबूत और विश्वसनीय #ProudlyIndian ब्रांड के रूप में अपनी पहचान बनाई है।
इस मौके पर लावा ने ग्राहकों के लिए खास ऑफर भी पेश किया है। ग्राहक 30 मार्च 2026 तक Amazon पर Agni 4 5G की खरीद पर ₹3000 तक का एक्सचेंज डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं।
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील रैना ने कहा कि लावा की स्थापना भारत की तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई थी और कंपनी लगातार एक वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी भारतीय ब्रांड बनाने की दिशा में काम कर रही है।

