नई दिल्ली। देश की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी ‘सिंपल एनर्जी’ने राजधानी दिल्ली में अपने दो नए रिटेल स्टोर्स के शुभारंभ की घोषणा की है। इस पहल के साथ कंपनी ने आधिकारिक तौर पर दिल्ली के बाजार में प्रवेश कर लिया है। इस विस्तार के तहत, कंपनीने ‘ए एंड ए ऑटोक्राफ्ट’ की साझेदारी में पूर्व दिल्ली के पांडव नगर में 800 वर्ग फुट का पहला स्टोर खोला है। ग्राहकों की सुविधा के लिए स्टोर से 5.5 किलोमीटर की दूरी पर 650 वर्ग फुट का सुसज्जित सर्विस सेंटर भी बनाया गया हैं, जहाँ 15 लोगों के बैठने की क्षमता है। वहीं, द्वारका में ‘श्री राधे मोटर्स’ के सहयोग से 900 वर्ग फुट में दूसरा स्टोर शुरु किया गया है। इस शोरूम के ठीक पीछे 600 वर्ग फुट का सर्विस सेंटर उपलब्ध है, जिसमें 20 से 25 लोगों के बैठने की जगह है। ये नए स्टोर और सर्विस सेंटर न केवल बिक्री बढ़ाने के लिए हैं, बल्कि बिक्री के बाद ग्राहकों को बेहतर सेवा और अनुभव प्रदान करने की दिशा में कंपनी का एक रणनीतिक कदम हैं।
अत्याधुनिक और ग्राहकों की जरुरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए इन स्टोर्स में कंपनी के उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला देखने को मिलेगी। कंपनी ने हाल ही में ‘सिंपल वन जेन 2’ इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है, जो दो बैटरी विकल्पों में उपलब्ध है। इनमें से 4.5 किलोवॉट प्रति घंटा क्षमता वाला बिजली-कोष एक बार आवेशित होने पर 236 किमी की दूरी तय कर सकता है, जबकी 5 किलोवॉट प्रति घंटा वाला बिजली-कोष 265 किमी की उत्कृष्ट दूरी तय करने का भरोसा देता है। इसके साथ ही, 190 किमी की दूरी तय करने वाली ‘सिंपल वन एस जेन 2’ नामक दुपहिया गाड़ी और विभिन्न अतिरिक्त कलपुर्जे भी यहाँ बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
इस अवसर पर सिंपल एनर्जी के संस्थापक और सीईओ सुहास राजकुमार ने कहा, “बेहतर इलेक्ट्रिक वाहन नीतियों और तेजी से बदलते मोबिलिटी ईकोसिस्टम के कारण दिल्ली हमारे लिए एक महत्त्वपूर्ण बाजार है। पूर्वी दिल्ली और द्वारका में सिंपल स्टोअर्स शुरु करके हम दिल्ली के अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुँच रहे हैं। शहर के दो अलग-अलग कोनें में अपनी उपस्थिती दर्ज कराना केवल व्यवसाय का विस्तार नहीं है, बल्कि भरोसेमंद और हाई-परफॉर्मेस इलेक्ट्रिक वाहनों को आम लोगों के करीब लाने का हमारा विजन है। देशभर में 100 स्टोर्स खोलने के हमारे लक्ष्य की दिशा में यह एक अहम कदम है।“
वर्तमान में सिंपल एनर्जी बेंगलुरु, दिल्ली, पटना, भोपाल, आगरा, गोवा, विजयवाड़ा, हैदराबाद, विशाखापत्तनम, कोच्चि और चेन्नई सहित 36 शहरों में 68 आउटलेट्स संचालित कर रही है। कंपनी पूरे भारत में तेजी से अपना विस्तार कर रही है। आने वाले महीनों में नागपुर, रांची और भुवनेश्वर जैसे कई शहरों में भी कंपनी के शोरुम खोले जाएंगे।

