इस्तीफे से एक दिन पहले भी एक्शन मोड में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छपरा में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

छपरा/सोनपुर। इस्तीफे की चर्चाओं के बीच भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। अपने संभावित इस्तीफे से एक दिन पहले भी उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा और निरीक्षण का सिलसिला जारी रखा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक हाजीपुर और सोनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने छपरा जिला अंतर्गत बाकरपुर–मानिकपुर फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने जेपी सेतु के समानांतर बनाए जा रहे नए पुल का भी मौके पर जाकर जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और कार्य की गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी विकास कार्य तय समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ हर हाल में पूरे किए जाएं।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल भी मौजूद रहा, जिसने परियोजनाओं की प्रगति और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.