नई दिल्ली। VFS Global को नई दिल्ली स्थित सिंगापुर गणराज्य के उच्चायोग और चेन्नई स्थित सिंगापुर के महावाणिज्य दूतावास द्वारा क्रमशः चंडीगढ़ और चेन्नई में अधिकृत वीज़ा एजेंट (AVA) नियुक्त किया गया है। पंजाब और तमिलनाडु में पर्यटक एवं पारिवारिक यात्रा वीज़ा तथा व्यवसाय वीज़ा के आवेदन अब चंडीगढ़ और चेन्नई स्थित हमारे केंद्रों पर जमा किए जा सकते हैं।
VFS Global, जो विश्व स्तर पर विश्वसनीय प्रौद्योगिकी सेवाओं में अग्रणी है और सरकारों एवं नागरिकों के लिए सुरक्षित गतिशीलता को सशक्त बनाता है, को भारत के चंडीगढ़ और चेन्नई में सिंगापुर वीज़ा सेवाओं के लिए अधिकृत वीज़ा एजेंट (AVA) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति नई दिल्ली स्थित सिंगापुर गणराज्य के उच्चायोग और चेन्नई स्थित सिंगापुर के महावाणिज्य दूतावास द्वारा की गई है, जिससे पंजाब और तमिलनाडु के आवेदकों के लिए वीज़ा आवेदन प्रक्रिया और अधिक सरल एवं सहज हो सके।
पंजाब और तमिलनाडु के सिंगापुर वीज़ा आवेदक अब चंडीगढ़ और चेन्नई में VFS Global के अत्याधुनिक वीज़ा आवेदन केंद्रों पर, टूरिस्ट और फ़ैमिली विज़िट वीज़ा तथा बिज़नेस वीज़ा श्रेणियों के लिए अपने आवेदन आसानी से जमा कर सकेंगे।
इस सन्दर्भ में VFS Global की मुख्य परिचालन अधिकारी, – दक्षिण एशिया, युम्मी तलवार ने कहा, “हमें चंडीगढ़ और चेन्नई में सिंगापुर वीज़ा के लिए अधिकृत वीज़ा एजेंट नियुक्त किए जाने पर गर्व है। ये साझेदारियाँ VFS Global की उस भरोसेमंद विशेषज्ञता पर विश्वास को दर्शाती हैं, जिसके ज़रिए हम दुनिया भर में सुरक्षित, कुशल और आवेदक-केंद्रित वीज़ा सेवाएँ प्रदान करते हैं। इस नियुक्ति के माध्यम से, हमारा लक्ष्य पंजाब और तमिलनाडु के वीज़ा आवेदकों के लिए पहुँच और सुविधा को और बेहतर बनाना है; इसके लिए हम तकनीक-आधारित प्रक्रियाओं को उच्च सेवा मानकों के साथ जोड़ेंगे। हम नई दिल्ली स्थित ‘सिंगापुर गणराज्य के उच्चायोग’ और चेन्नई स्थित ‘सिंगापुर गणराज्य के महावाणिज्य दूतावास’ को VFS Global पर विश्वास जताने के लिए हार्दिक धन्यवाद देते हैं, और हम सुरक्षित व सुगम आवागमन को बढ़ावा देने के उनके मिशन में सहयोग देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं”।
VFS Global वर्तमान में भारत में 54 देशों की ओर से वीज़ा सेवाएं प्रदान करता है, और इसके पास 562 वीज़ा आवेदन केंद्रों का नेटवर्क है, जिसमें जल्द ही और केंद्र भी जोड़े जाएँगे ।
कृपया ध्यान दें कि वीज़ा आवेदन प्रक्रिया में VFS Global की भूमिका केवल प्रारंभिक प्रशासनिक कार्यों तक सीमित है, जिसमें वीज़ा आवेदन फॉर्म और आवश्यक दस्तावेज़ों को एकत्र करना तथा आवश्यक होने पर बायोमेट्रिक्स दर्ज करना शामिल है। वीज़ा प्रदान करने या अस्वीकार करने के निर्णय में VFS Global की कोई भूमिका नहीं होती। यह निर्णय संबंधित दूतावास का विशेषाधिकार और पूर्ण जिम्मेदारी है।
चंडीगढ़ में सिंगापुर वीज़ा आवेदन केंद्र:
• पता: एलांते ऑफिसेस, एंट्री गेट , बी 209, सेकंड फ़्लोर, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, चंडीगढ़ – 160002, पंजाब, भारत
• कार्य समय: सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक
• वीज़ा शुल्क: ₹2100
• VFS GLOBAL सेवा शुल्क: ₹1000
चेन्नई में सिंगापुर वीज़ा आवेदन केंद्र:
• पता: रामी मॉल, सेकंड फ्लोर नं. 365, अन्ना सलाई, तेयनामपेट, चेन्नई – 600018, तमिलनाडु, भारत
• कार्य समय: सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक
• वीज़ा शुल्क: ₹2100
•VFS Global सेवा शुल्क: ₹1000

