नई दिल्ली। हर्षित अनेजा (65, 23 गेंद, 8×4, 5×6) और दीपान्शु (52, 25 गेंद, 7×4, 2×6) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों व कार्तिक कालरा ( 3/39) की मदद से इंदिरा गाँधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेस (आईजीआईपीईएसएस) ने श्याम लाल कॉलेज को तीसरे स्वामी दयानंद सरस्वती टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में 100 रन से पराजित किया। हर्षित अनेजा को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड डॉ मुकेश कुमार ने दिया।
आईजीआईपीईएसएस ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 260 रन बनाए। जवाब में श्याम लाल कॉलेज की टीम 160 रन पर आल आउट हो गई। पराजित टीम के लिए अस्मित पंवार ने 36 व रवि राज ने 29 रनों का योगदान दिया और संदीप ने 37 रन देकर चार विकेट झटके।
एक अन्य मैच में सुयश प्रताप (77, 42 गेंद, 10×4, 5×6), मनित वर्मा (3/17) और अराधुआ सती (3/26) के शानदार प्रदर्शन से डीसीएसी ने आरएलएसी को 72 रनों से मात दी।
सुयश प्रताप को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड कोच उदय गुप्ते और डॉ पावन डबास ने दिया।
डीसीएसी टीम 20 ओवर में 182 पर आल आउट हो गई। जवाब में आरएलएसी 16.3 ओवर में 110 रन बनाकर आल आउट हुई। उसके लिए तन्मय चोपड़ा न 22 रन बनाए और अंकित ने 3 व अंशुल ने 2 विकेट झटके।

