लोजपा युवा नेता डॉ. विभय कुमार झा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात

पटना। लोकजनशक्ति पार्टी रामविलास के युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता डॉ विभय कुमार झा ने शुक्रवार को बिहार के नए मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से औपचारिक मुलाकात की।

इस दौरान डॉ. विभय कुमार झा ने मिथिला की समृद्ध परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री को पाग, अंगवस्त्र और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।

मुलाकात के दौरान युवा नेता और सामाजिक संस्था अभ्युदय के अध्यक्ष डॉ. विभय कुमार झा ने मिथिला क्षेत्र के समग्र विकास और युवाओं के रोजगार के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित करने, शिक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इन मुद्दों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।

इस मुलाकात को मिथिला के विकास और युवाओं के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण संवाद के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.