नई दिल्ली। जानकी नवमी के अवसर पर वैदेही फाउंडेशन का ग्यारहवां वार्षिक आयोजन ‘ग्यारहम जानकी प्राकट्योत्सव 2026’ इस वर्ष भी वैशाख शुक्ल नवमी तदनुसार 25 अप्रैल को दिन शनिवार को राजेन्द्र भवन सभागार, आईटीओ, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली में मनाया जाएगा।
दोपहर बाद से प्रारम्भ होकर रात्रि भोज तक चलने वाले इस कार्यक्रम का नियमित आकर्षण रहता है, सीता सम्बंधित संगोष्ठी एवम परिचर्चा, 5 विधा मे वैदेही स्त्री शक्ति समान, लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान, सुदीर्घ/ स्वर्णिम दाम्पत्य सम्मान, वार्षिक स्मारिका लोकार्पण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मिथिला के पारंपरिक भोजन।
5 विधाओं में सम्मानित होने वाली स्त्रियों के नाम इस प्रकार हैं जिनका उन क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान रहा है।
सामाजिक: श्रीमती बबीता मल्होत्रा जी, दिल्ली
स्वास्थ्य: डॉ नोमीता गुप्ता, वरिष्ठ बालरोग विशेषज्ञ (पीडियाट्रिशियन), बत्रा अस्पताल, दिल्ली
साहित्य एवम शिक्षा: श्रीमती नीलम सिंह, वरिष्ठ साहित्यकार, दिल्ली
कला एवम संगीत: सुश्री साक्षी मिश्र, मल्लिक घराना, मधुबनी
पत्रकारिता: श्रीमती नेहा झा, वरिष्ठ पत्रकार, नोएडा
लाइफ टाइम अवार्ड/ आजीवन उपलब्धि सम्मान: प्रोफेसर विद्यानाथ झा विदित, प्रसिद्ध साहित्यकार एवम पूर्व संयोजक, साहित्य अकादमी, दिल्ली, वर्तमान में रांची में रहते हैं।
इन सम्मानों के अतिरिक्त इस वर्ष से एक और सम्मान प्रारम्भ किया गया है जो 50 वर्ष या उससे अधिक के दम्पत्तियों को उनके 50 वर्ष तक साथ साथ सुख- दुख में चलते हुए व्यतीत करने के लिए प्रदान किया जाएगा।
इस वर्ष के सुदीर्घ दाम्पत्य जीवन सम्मान के लिए मिथिला के दरभंगा से श्रीमती माधुरी झा/ श्री अमरेन्द्र झा जी को सँयुक्त रूप से चुना गया है।
वार्षिक स्मारिका का लोकार्पण भी किया जाएगा जिसमें सीता के ऊपर विभिन्न आलेख और विगत वर्षों में हुए आयोजनों की जानकारी समाहित रहेगी।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ आलोक कुमार, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद एवम संरक्षक, दधीचि देहदान समिति होंगे साथ ही अतिथि वक्ता के तौर पर प्रोफेसर राम नाथ झा, जेएनयू , श्रीमती तनुजा शंकर, प्रसिद्ध टेलीविजन और मीडिया प्रोफेशनल और भारतीय दूतावास के सांस्कृतिक निदेशक और डॉ स्वाति चंद्रा, साउथ एशियन विश्वविद्यालय शामिल रहेंगी।
वैदेही फाउंडेशन के संस्थापक अमर नाथ झा और अध्यक्षा कुमकुम झा ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन का सेंट स्टीफेंस कॉलेज दिल्ली में संस्कृत के प्राध्यापक प्रोफेसर पंकज कुमार मिश्र एवम वी एस जे कॉलेज राजनगर मधुबनी के डॉ बिभा कुमारी जी द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में मिथिला से आये श्रीमान धनिक लाल मंडल जी एवं टीम द्वारा गायन एवं अहमदाबाद की श्रीमती मनीषा झा जी द्वारा नृत्य नाटिका की प्रस्तुतियां रहेंगी।
हर वर्ष की भांति इस बार भी कार्यक्रम का समापन मिथिला के पारंपरिक भोजन और पान सुपारी से किया जाएगा।

