इंदिरा गाँधी व ज़ाकिर हुसैन कॉलेज स्वामी दयानंद सरस्वती टी20 डे-नाईट टूर्नामेंट में जीते

नई दिल्ली। इंदिरा गाँधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेस (आईजीआईपीईएसएस) और ज़ाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज ने तीसरे स्वामी दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज टी20 डे-नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैचों में जीत दर्ज की।

अनन पुष्प (9 रन पर 4 विकेट) और आशीष (57) के उम्दा प्रदर्शन से इंदिरा गाँधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेस (115/4, 11.1ओवर) ने राम लाल आनंद कॉलेज (113/10, 16.4 ओवर) को 6 विकेट से हराया। आशीष को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

गर्व (73 रन व 21 पर 4 विकेट) के शानदार आलराउंड प्रदर्शन और केशव यादव (53) की बल्लेबाजी से ज़ाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (154/01, 9.4 ओवर) ने शिवाजी कॉलेज (151/9, 20 ओवर) को 9 विकेट से मात दी। पराजित टीम के लिए प्रांजल ने 52 रन बनाए।
गर्व को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published.