करण और लक्ष्य स्वामी दयानंद सरस्वती टी20 डे-नाईट टूर्नामेंट में चमके

नई दिल्ली। तीसरे स्वामी दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज टी20 डे नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट में पीजीडीएवी येल्लो और पीजीडीएवी ब्लू टीमों ने आसान जीत दर्ज की।

करण सोनी (71, 31 गेंद, 4×4, 8×6) व नैतिक यादव (67, 26 गेंद, 7×4, 6×6) की बेहतरीन बल्लेबाजी और हिमांशु (32/4), सारंग अस्थाना (10/2) व जय शर्मा (23/2) की उम्दा गेंदबाजी से पीजीडीएवी येल्लो ( 9 ओवर में 142/0) ने आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज को ( 20 ओवर में 139/9) को एकतरफा मुकाबले में दस विकेट से हराया। पराजित टीम के लिए वरुण भट्ट ने 33 और शौर्य भाटिया ने 32 रन बनाए। करण सोनी को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड एशिया कुराश रेसलिंग के महासचिव श्री प्रवीण त्यागी ने दिया।
एक अन्य मैच में लक्ष्य गोयल (136, 47 गेंद, 6×4, 17×6 और 44/2) व मंदीप सिंह (80, 27 गेंद, 3×4, 10×6) और राहुल बाग (42, 13 गेंद, 5×4, 3×6) के शानदार खेल से
पीजीडीएवी ब्लू (20 ओवर में 329/9) ने आर्यभट्ट कॉलेज (20 ओवर में 176/8) को 153 रनों से मात दी।आर्यभट्ट कॉलेज की तरफ से पीयूष चंदीला (51 रन और 56/5) ने अच्छा संघर्ष किया। लक्ष्य गोयल को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.