प्रतीक यादव के अचानक निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक, कई सवालों पर चर्चा तेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चर्चित यादव परिवार के सदस्य Prateek Yadav के अचानक निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। महज 38 वर्ष की आयु में उनका इस तरह असमय निधन कई लोगों के लिए स्तब्ध कर देने वाला है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, Prateek Yadav सोमवार सुबह अपने आवास के किचन में अचेत अवस्था में पाए गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर विभिन्न तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, आधिकारिक जांच रिपोर्ट आने तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

जानकारी सामने आ रही है कि प्रतीक यादव फेफड़ों की गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। प्रतीक यादव फेफड़ों की एक अत्यंत गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें कुछ समय पहले लखनऊ के एक निजी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। प्रतीक पल्मोनरी एम्बोलिज्म नामक एक जानलेवा बीमारी की चपेट में आ गए थे। यह बीमारी फेफड़ों को बुरी तरह प्रभावित करती है और इसे अत्यंत खतरनाक माना जाता है। इसमें खून का थक्का फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं में फंस जाता है। इससे शरीर में रक्त संचार गंभीर रूप से बाधित हो जाता है। पल्मोनरी एम्बोलिज्म को एक जानलेवा चिकित्सा स्थिति के रूप में जाना जाता है। इस बीमारी के कई गंभीर और चिंताजनक लक्षण होते हैं।

कुछ दिनों पहले गंभीर हालत में लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती किए गए थे। इस बीमारी में खून का थक्का फेफड़ों की नसों में फंसकर ब्लड सर्कुलेशन को रोक देता है। इस बीमारी में अचानक सांस फूलना, सीने में तेज दर्द, खांसी, और ऑक्सीजन का स्तर कम होता है। फेफड़ों की इस गंभीर बीमारी को जानलेवा कहा जाता है। हालांकि, प्रतीक यादव अपना आवश्यक इलाज पूरा होने से पहले ही अस्पताल से घर चले गए। वह गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती रहकर उपचार प्राप्त कर रहे थे। पल्मोनरी एम्बोलिज्म एक गंभीर आपातकालीन चिकित्सा स्थिति है। इसमें तत्काल और विशेषज्ञ चिकित्सा सहायता की आवश्यकता होती है। पीजीआई के सरदार पटेल डेंटल कॉलेज की रहने वाली अपर्णा यादव की करीबी मित्र रीना सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी हुई थी कि चार महीने पहले अपर्णा के पति के लंग्स में इंफेक्शन हुआ था जिसका ऑपरेशन हुआ था। उन्होंने उनकी मौत की खबर सुनी तो सन्न रह गई और सीधे भाग कर पोस्टमार्टम हाउस पहुंची।

Prateek Yadav इस वर्ष जनवरी में उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी Aparna Yadav को लेकर निजी टिप्पणी की थी। उस पोस्ट ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं और अब उनके निधन के बाद वह मामला फिर चर्चा में आ गया है।

फिटनेस के प्रति बेहद सजग रहने वाले Prateek Yadav The Fitness Planet नामक जिम का संचालन करते थे। एक फिटनेस प्रेमी और बॉडीबिल्डिंग से जुड़े व्यक्ति के अचानक निधन ने लोगों को हैरान कर दिया है। प्रतीक यादव के जिम पार्टनर स्वप्नेश पांडेय ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने बताया कि प्रतीक यादव देर रात बेडरूम में गिर गए थे, जिससे सिर पर चोट लगी। सुबह लगभग 4-5 बजे उनके निधन की सूचना मिली थी। जिम पार्टनर स्वप्नेश पांडेय ने बताया कि प्रतीक यादव की मौत की खबर सुनने के बाद वह भी सिविल अस्पताल गए थे। उन्होंने कहा, “जिम से ही प्रतीक के साथ पहचान हुई। वे छोटे-बड़े सभी का सम्मान करते थे। उनका स्वभाव बहुत अच्छा था।” उन्होंने बताया कि प्रतीक का काफी समय से इलाज चल रहा था। रात में तबीयत ज्यादा खराब हुई थी, जिसके बाद वे देर रात लगभग 11-12 बजे लखनऊ सिविल अस्पताल में आए थे। फिर वापस चले गए थे। घर पहुंचने पर उनकी तबीयत और भी बिगड़ी थी। स्वप्नेश पांडेय ने कहा, “मुझे यह सुनने में आया कि वे (प्रतीक यादव) अपने बेडरूम में गिर गए थे। इसके कारण सिर में चोट लग गई थी।” स्वप्नेश पांडेय ने कहा कि सुबह करीब 4-5 बजे प्रतीक के निधन के बारे में पता चला। उन्होंने फिर से दोहराते हुए कहा, “भाई (प्रतीक यादव) का लंबे समय से इलाज चल रहा था। जहां तक पता चला कि रात में पैर फिसलने से वे बेडरूम में गिरे और सिर पर चोट लगी।”

राजनीतिक रूप से भी उनका परिवार हमेशा चर्चा में रहा है। जहां उनकी पत्नी Aparna Yadav भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हैं, वहीं उनका पैतृक परिवार Samajwadi Party के प्रमुख राजनीतिक परिवारों में गिना जाता है।

उनके निधन ने एक बार फिर यह एहसास कराया है कि जीवन कितना अनिश्चित है। निजी जीवन की जटिलताओं और सार्वजनिक चर्चाओं के बीच उनका अचानक यूं चले जाना कई अनुत्तरित सवाल छोड़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.