नई दिल्ली। उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों और कैटेगरी इनोवेशन पर अपने फोकस को मजबूत करते हुए, ITC Foods ने Sunfeast Breakfast Smoothie लॉन्च करने की घोषणा की है। यह एक रेडी-टू-ड्रिंक बेवरेज है, जिसे आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। सुविधा और स्वाद जैसे उपभोक्ता जरूरतों के संगम पर आधारित यह नया लॉन्च, Sunfeast की उभरते “ऑन-द-गो” सेगमेंट में एंट्री को दर्शाता है। यह एक अलग और आधुनिक फॉर्मेट है, जो पारंपरिक किचन इंग्रीडिएंट्स को आज की आधुनिक खाने-पीने की आदतों के साथ जोड़ता है। INR 45 की कीमत वाले 160ml पैक में उपलब्ध Sunfeast Breakfast Smoothie अब क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स, मॉडर्न ट्रेड और मेट्रो शहरों के जनरल ट्रेड आउटलेट्स पर उपलब्ध है।
Banana, Milk, Almonds, Oats, Dates और 4 Super Seeds से तैयार Sunfeast Breakfast Smoothie, उन उपभोक्ताओं की जरूरत को पूरा करता है जो जल्दी, पौष्टिक और स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट विकल्प की तलाश में हैं। इस उत्पाद में प्रति सर्विंग 6 ग्राम प्रोटीन है और इसमें कोई अतिरिक्त चीनी, प्रिजर्वेटिव्स या आर्टिफिशियल फ्लेवर्स नहीं हैं। यह बेहतर और हेल्दी फूड एवं बेवरेज विकल्पों की बढ़ती मांग के अनुरूप है।
यह लॉन्च ऐसे समय में आया है जब भारत में ब्रेकफास्ट की आदतें तेजी से बदल रही हैं। बढ़ती हेल्थ अवेयरनेस, व्यस्त दिनचर्या और भागदौड़ भरी सुबहें उपभोक्ताओं को ऐसे सुविधाजनक और पोर्टेबल बेवरेज विकल्पों की ओर आकर्षित कर रही हैं, जिन्हें आसानी से रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल किया जा सके।
लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, ITC Ltd. के Foods Division में Dairy and Beverages के Vice President और Head, Mr. Vivek Kookkal ने कहा,
“ब्रेकफास्ट कैटेगरी से उपभोक्ताओं की अपेक्षाएं तेजी से बदल रही हैं। आज खासकर Gen Z उपभोक्ता ऐसे उत्पाद चाहते हैं जो सुविधाजनक होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी हों। इसी समझ ने हमें Sunfeast Breakfast Smoothie जैसे एक अनोखे और इनोवेशन-आधारित उत्पाद को लॉन्च करने के लिए प्रेरित किया, जो उपभोक्ताओं की उभरती जरूरतों को पूरा करता है।”
फिल्म में एक युवा महिला को दिखाया गया है, जो अपनी किचन को एक परफॉर्मेंस स्टेज में बदल देती है। स्मूदी का एक साधारण सिप, स्पिनिंग जार्स और उड़ती सामग्री के साथ एक मजेदार bartender-style एक्ट में बदल जाता है। यह विजुअल स्टोरीटेलिंग उत्पाद की खासियत को दर्शाती है, जो शानदार स्वाद और सुविधा को एक आधुनिक और रोमांचक फॉर्मेट में पेश करता है।
Sunfeast Breakfast Smoothie के साथ, ITC Foods इस विकसित होती कैटेगरी में फॉर्मेट इनोवेशन और उपभोक्ता-केंद्रित उत्पाद डिजाइन के जरिए नेतृत्व करना चाहता है। मॉर्निंग कम्यूट, व्यस्त वर्कडे और मिड-मॉर्निंग भूख जैसे वास्तविक उपभोक्ता पलों को ध्यान में रखते हुए इस उत्पाद को विकसित किया गया है, ताकि आधुनिक उपभोक्ताओं को एक सुविधाजनक और आनंददायक ब्रेकफास्ट विकल्प मिल सके।

