वाधवानी फाउंडेशन ने रोजगार पैदा करने, नौकरी दिलाने और आजीविका बढ़ाने वाले संगठनों से अनुदान के लिए आवेदन मांगे

 

New Delhi: वाधवानी फाउंडेशन ने एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) के जरिए देशभर के संगठनों से अनुदान के लिए आवेदन मंगाए हैं। रोजगार पैदा करने, लोगों को नौकरी दिलाने और आजीविका बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे संगठन इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। वाधवानी ग्रांट्स के तहत फाउंडेशन इन संगठनों को कई साल तक काम में तेजी लाने वाली फंडिंग देना चाहता है, ताकि वे अपना असर 2 से 3 गुना तक बढ़ाने का बड़ा लक्ष्य हासिल कर सकें।

परोपकारी फंडिंग की एक बड़ी कमी को भरने के लिए यह पहल की गई है। कई सामाजिक संगठनों ने मापे जा सकने वाले नतीजे दिखाए हैं, पर उनके पास विस्तार के लिए पूंजी नहीं होती। आम तौर पर अनुदान किसी गतिविधि या प्रोजेक्ट के लिए दिए जाते हैं, जबकि वाधवानी ग्रांट्स की फंडिंग स्वतंत्र रूप से जांचे गए नतीजों से जुड़ी होगी। इन नतीजों में लोगों को मिली नौकरियां, पैदा हुए नए रोजगार और आय में हुई बढ़ोतरी शामिल होगी।

अनुदान की राशि पहले से तय नहीं होगी। यह हर संगठन के अब तक के प्रदर्शन, आगे बढ़ने की क्षमता और फंडिंग की जरूरत को देखकर निकाली जाएगी। यह फंडिंग तीन से पांच साल के लिए होगी। संगठनों को उनके मौजूदा नतीजों के आधार-स्तर पर फंडिंग मिलेगी, और इस आधार-स्तर से आगे जितनी बढ़त होगी, उसके हिसाब से अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। यह अनुदान संगठनों को पहले से मिल रही आर्थिक मदद के अलावा होगा। इसके बदले उन्हें न तो अपनी संस्था में हिस्सेदारी देनी होगी, न ही पैसा लौटाना होगा।

इसके अलावा वाधवानी फाउंडेशन अनुदान पाने वाले संगठनों को अपना एआई आधारित जीनीएआई प्लेटफॉर्म मुफ्त में इस्तेमाल करने की सुविधा देगा, ताकि वे अपने कामकाज का दायरा बढ़ा सकें और जल्दी असर दिखा सकें। संगठनों को उद्यमिता, कौशल विकास और इनोवेशन के क्षेत्र में फाउंडेशन के बड़े इकोसिस्टम का भी फायदा मिलेगा। इनमें एआई आधारित तकनीकी प्लेटफॉर्म, आजमाए हुए कार्यक्रम, गहरी विशेषज्ञता और वैश्विक नेटवर्क शामिल हैं। दो दशक से ज्यादा समय में तैयार और बेहतर किए गए ये संसाधन अत्याधुनिक एआई क्षमताओं को व्यावहारिक टूल्स और जमीनी अमल के अनुभव से जोड़ते हैं। इनसे संगठन अपना काम बेहतर ढंग से कर सकेंगे, समय और मेहनत बचा सकेंगे और अपना असर बड़े स्तर पर तेजी से बढ़ा सकेंगे।

वाधवानी फाउंडेशन के सीईओ और बोर्ड सदस्य डॉ. अजय केला ने कहा, “भारत में ऐसे संगठनों की कमी नहीं है, जो रोजगार पैदा करना और लोगों की आजीविका बेहतर बनाना जानते हैं। लेकिन इनमें से कई के पास बड़े स्तर पर काम करने के लिए जरूरी पूंजी और एआई आधारित तकनीक नहीं है। आर्थिक अवसर बढ़ाने के अपने 25 साल पूरे होने पर हमारा मानना है कि असर के अगले दौर में हमें उन तरीकों को कई गुना बढ़ाने पर ध्यान देना होगा, जो पहले से कारगर हैं। वाधवानी ग्रांट्स के जरिए हम अपना काम साबित कर चुके बदलाव के अगुवाओं को असली नतीजों से जुड़ी, काम को रफ्तार देने वाली फंडिंग देना चाहते हैं, ताकि वे ज्यादा नौकरियां पैदा कर सकें, ज्यादा लोगों की आय बढ़ा सकें और भारत के विकास के लक्ष्यों में योगदान दे सकें।”

वाधवानी ग्रांट्स के तहत प्राथमिकता वाले तीन क्षेत्रों में काम करने वाले संगठन आवेदन कर सकते हैं:
• रोजगार दिलाना: ऐसे कौशल विकास और प्लेसमेंट संगठन, जो नौकरी तलाश रहे लोगों को कामयाबी से रोजगार तक पहुंचाते हैं।
• रोजगार पैदा करना: ऐसे संगठन, जो उद्यमियों, स्टार्टअप और एमएसएमई को अपना कारोबार बढ़ाने और नई नौकरियां पैदा करने में मदद करते हैं।
• आजीविका बेहतर बनाना: ऐसे संगठन, जो अपना काम करने वाले लोगों और परिवारों की आय में मापी जा सकने वाली बढ़ोतरी का रास्ता बनाते हैं।

जो संगठन पहले से बड़े स्तर पर रोजगार या आजीविका के ऐसे नतीजे दे रहे हैं, जिन्हें मापा जा सकता है, उनसे खास तौर पर आवेदन करने को कहा गया है। आवेदकों के पास काम करने का आजमाया हुआ मॉडल, नतीजों के पुख्ता सबूत और अपना असर काफी बढ़ाने की संस्थागत क्षमता होनी चाहिए।

आवेदन शुरू हो चुके हैं
पात्र संगठन अपने काम, अब तक मिले नतीजों और विस्तार की संभावनाओं की जानकारी देते हुए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) जमा कर सकते हैं। आवेदन जैसे-जैसे आएंगे, उनकी समीक्षा होती रहेगी, और शॉर्टलिस्ट किए गए संगठनों को आगे की विस्तृत जांच प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

To apply: https://wadhwanifoundation.org/initiatives/grants/
For queries: marketing@wadhwanifoundation.org

About Wadhwani Foundation:
Wadhwani Foundation is a global not-for-profit with the primary mission of accelerating economic development by driving job creation through large-scale initiatives in skilling, entrepreneurship, government digital transformation, and innovation & research. Founded by Silicon Valley entrepreneur Padma Shri Dr. Romesh Wadhwani, the Foundation is scaling impact across multiple countries in Asia, Africa, and Latin America. Through innovative programs that leverage the latest technology and expansive global networks, it democratizes access to world-class resources needed to improve livelihoods and change lives. The Foundation works with independent local organizations advancing the Wadhwani Foundation mission across countries and communities worldwide. For more details, www.wadhwanifoundation.org
Media Contact:
Anupama Mukherjee Rawat
CMO, Wadhwani Foundation
marketing@wadhwanifoundation.org

Leave a Reply

Your email address will not be published.