अजय प्रकाश श्रीवास्तव जी ने अपनी धर्मपत्नी के साथ किया भारत उत्कर्ष महायज्ञ का शुभारंभ

 

नोएडा। परम पूज्य संत महर्षि महेश योगी जी के दैवीय आशीर्वाद से महर्षि आश्रम, महर्षि नगर, नोएडा में आयोजित हो रहे ऐतिहासिक भारत उत्कर्ष महायज्ञ – 108 कुण्डीय देवी भगवती सहस्र महायज्ञ का शुभारंभ संस्था प्रमुख आदरणीय अजय प्रकाश श्रीवास्तव जी ने अपनी धर्मपत्नी के साथ विधि-विधान से किया।

शुभारंभ के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञशाला में पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संत-महात्मा, विद्वान ब्राह्मण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कथावाचक दीदी

इस महाआयोजन में प्रतिदिन सायं 04:00 से रात्रि 08:00 बजे तक पूज्या कथावाचक दीदी – देवी कृष्णा प्रिया जी के मुखारविंद से श्रीमद् देवी भागवत कथा का दिव्य प्रवचन हो रहा है। उनकी ओजस्वी वाणी से श्रद्धालु भक्ति रस में डूब रहे हैं।

कार्यक्रम का विवरण:

26 नवम्बर – भव्य कलश यात्रा
27 नवम्बर से 5 दिसम्बर – प्रतिदिन प्रातः 09:30 बजे से महायज्ञ
प्रतिदिन सायं 04:00 से रात्रि 08:00 बजे तक – पूज्या देवी कृष्णा प्रिया जी के मुखारविंद से श्रीमद् देवी भागवत कथा
5 दिसम्बर – महा पूर्णाहुति

स्थान: गेट नं.- 6, महर्षि आश्रम, महर्षि नगर, नोएडा, गौतमबुद्ध नगर, उ.प्र.

तीन चैनलों पर लाइव प्रसारण

जो श्रद्धालु महायज्ञ स्थल पर पहुंचने में असमर्थ हैं, उनके लिए लाइव टेलीकास्ट का विशेष प्रबंध किया गया है।

महायज्ञ एवं कथा का प्रसारण SD संगम TV के संपादक श्रीमान विनीत माथुर जी एवं भारत अपडेट TV चैनल के श्रीमान विवेक पाठक जी द्वारा किया जा रहा है।

इसके साथ ही आस्था चैनल पर भी प्रसारण होगा, ताकि देश-विदेश के श्रद्धालु घर बैठे ही इस दिव्य आयोजन का लाभ उठा सकें।

इस अवसर पर आदरणीय अजय प्रकाश श्रीवास्तव जी ने कहा कि यह महायज्ञ राष्ट्र के उत्कर्ष, विश्व शांति एवं लोक कल्याण के लिए एक आध्यात्मिक संकल्प है।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से महायज्ञ में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.