संघर्ष और प्रेरणा की मिसाल: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ ने पूरे किए 1000 एपिसोड

नई दिल्ली। सोनी सब का लोकप्रिय शो पुष्पा इम्पॉसिबल ने 1000 एपिसोड पूरे करके एक शानदार उपलब्धि हासिल की है। करुणा पांडे द्वारा निभाया गया पुष्पा का किरदार एक मजबूत और जुझारू माँ की कहानी है, जिसने बड़ी उम्र में फिर से पढ़ाई शुरू कर समाज की रूढ़ियों को चुनौती दी। इस शो ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और आत्मनिर्भरता जैसे अहम विषयों को दिल से पेश किया है। पुष्पा की यात्रा—टिफिन सेवा से लेकर लॉ स्कूल की पढ़ाई तक—हर कदम पर लोगों को प्रेरणा देती है। इस खास मौके पर करुणा पांडे, निर्माता जेडी मजीठिया और अभिनेता गौरव चोपड़ा ने अपने अनुभवों को भावुक होकर साझा किया।

आज पुष्पा इम्पॉसिबल सिर्फ एक टीवी शो नहीं, बल्कि लाखों लोगों के लिए उम्मीद, हिम्मत और बदलाव की कहानी बन गया है। देखना न भूलें ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ हर सोमवार से शनिवार, रात 9 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published.