लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच विधायक पल्लवी पटेल द्वारा मोबाइल से वीडियो बनाने पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने आपत्ति जताई। उन्होंने पल्लवी पटेल को सदन के अंदर वीडियो न बनाने की हिदायत दी और बनाए गए वीडियो को तत्काल डिलीट करने के निर्देश दिए।
विधानसभा अध्यक्ष ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि यदि सदन की कार्यवाही का कोई भी वीडियो सोशल मीडिया पर दिखाई दिया तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सदन की गरिमा बनाए रखने के लिए ऐसे कदम आवश्यक हैं।

