नई दिल्ली / टीम डिजिटल। दिल्ली- नांगलोई स्थित अध्ययन म्यूजिक एंड डांस स्कूल में सिंगिंग और डांस की प्रतियोगिता हुई जिसका आयोजन अध्ययन म्यूजिक एंड डांस स्कूल के सीईओ अनिल कुमार ने किया और स्पॉन्सर बिगबाइट्स ने किया। प्रतियोगिता में जज और मुख्य अतिथि दीपक कुमार रहे उनके साथ जज जानी मानी क्लासिकल डांस टीचर ऋतु चन्दर, गायक यश निगम और जेसिका रहे। इस अवसर पर अनिल कुमार ने कहा कि हम लोग प्रतिभाओ का सम्मान करते हैं अगर कोई डांस या सिंगिंग सीखना चाहता है और वह आर्थिक रूप से कमजोर है तो उनकी संस्था फ्री प्रशिक्षण देगी। और दीपक कुमार ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सिंगिंग में प्रथम पार्थ कश्यप, द्वितीय दीपा और तृतीय भूपेन्द्र डांस में प्रथम मोनू, द्वितीय हेमराज और तृतीय शंकर रहे। सभी प्रतिभागियों को भी प्रसस्ति पत्र दिया गया।

