नई दिल्ली/आगरा। हाल के वर्षों में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर प्रबुद्ध वर्ग और सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले पर्यावरण की बात कर रहे हैं। विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल आगरा और फतेहपुर सीकरी के बीच पर्यटकों के लिए एक नई शुरुआत की जा रही है। हज़रत सलीम चिश्ती फाउंडेशन और आगरा प्रशासन ने ग्रीन कॉरिडोर की कार्ययोजना को मूर्त रूप दिया है।
श्री अरशद फरीदी ने कहा कि आगरा-फतेहुपर सीकरी कॉरिडोर दुनिया के सात आश्चर्यों में शुमार आगरा का ताजमहल पूरी दुनिया के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। इसकी भव्यता स्वयंसिद्ध है। यहां जितने भी पर्यटक आते हैं, उनमें से अधिकतर फतेहपुर सीकरी जाते हैं। कई मथुरा-वृंदावन धाम की यात्रा भी करते हैं। ताजमहल से लेकर फतेहपुर सीकरी में हजरत सलीम चिश्ती के दरगाह तक ग्रीन कॉरिडोर बनकर तैयार है। यहां पर्यटकों के लिए बैटरी चालित और इलेक्ट्कि बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इसके पीछे मंशा केवल एक है कि हम और आप अपने पर्यावरण का संरक्षण करें। पर्यावरण हितैषी बनें।
असल में, आगरा-फतेहपुर सीकरी के बीच इस ग्रीन कॉरिडोर को कल्पना श्री दीपक शर्मा ने की। उन्होंने हजरत सलीम चिश्ती फाउंडेशन के साथ मिलकर इसे पूरा किया है। अब इसकी जानकारी आगरा आने वाले हर पर्यटकों को दी जा रही है। पर्यटकों के बीच इसको लेकर बेहद उत्साह है।
हज़रत सलीम चिश्ती फाउंडेशन के दीपक शर्मा ने बताया कि शुरुआती चरण में आगरा के ताजमहल से फतेहपुर में बुलंद दरवाजा और चिश्ती के दरगाह तक जाने का ग्रीन बस का किराया केवल 750 रुपये है। विदेशी मुद्रा के रूप में पर्यटकों को लेकर 15 अमेरिकी डॉलर देने होंगे। इसमें आने जाने का किराया और दोपहर का बेहतरीन भोजन शामिल है।

