बिहार में कांग्रेस को ऊंचाइयों तक ले जाएंगे अखिलेश: डॉ. शकील

पटना। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ. शकील अहमद खान ने पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। डॉ. शकील अहमद ने कहा कि अखिलेश बहुत पुराने और अनुभवी नेता हैं। वह सबको साथ लेकर चलते रहे हैं।

 

उन्होंने भरोसा जताया कि अखिलेश बिहार में हर वर्ग का ध्यान रखेंगे और उन्हें समुचित प्रतिनिधित्व देंगे। वह हर वर्ग के साथ न्याय का दृष्टिकोण रखने वाले नेता हैं। वह सबको साथ लेकर चलेंगे। उनके नेतृत्व में बिहार कांग्रेस एक बड़ा मुकाम हासिल करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.