आलिया भट्ट ने खरीदा आलीशान घर, बहन शाहीन को गिफ्ट किए दो फ्लैट

मुंबई। बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक आलिया भट्ट ने मुंबई में एक आलीशान घर खरीदकर खुद को एक खास तोहफा दिया है। आलिया ने इसी महीने अपनी बहन शाहीन भट्ट को दो फ्लैट गिफ्ट किए हैं। इस फ्लैट की कीमत करीब 7.86 करोड़ रुपये है।

आलिया ने ‘राजी’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी फिल्मों से अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करने वाली आलिया ने इसी महीने अपनी बहन शाहीन भट्ट को दो फ्लैट गिफ्ट किए हैं। आलिया ने शाहीन के लिए जुहू स्थित एक अपार्टमेंट में फ्लैट खरीदा है। इस फ्लैट की कीमत करीब 7.86 करोड़ रुपये है। इस फ्लैट की स्टैंप ड्यूटी के लिए आलिया ने 30 लाख रुपये चुकाए हैं। अपनी बहन शाहीन को महंगा फ्लैट गिफ्ट करने के बाद आलिया ने मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने लिए एक आलीशान घर खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घर को आलिया की प्रोडक्शन कंपनी ‘इंटरनेशनल सनशाइन प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड’ से खरीदा गया है। इस घर की कीमत 37.80 करोड़ रुपये है। खबर है कि आलिया ने घर खरीदने के लिए 2.26 करोड़ की स्टांप ड्यूटी चुकाई है।

फिलहाल आलिया अपने पति रणबीर कपूर और परिवार के साथ बांद्रा स्थित वास्तु नाम के बंगले में रहती हैं। इसी बंगले में उन्होंने रणबीर कपूर के साथ शादी की थी। जल्द ही आलिया-रणबीर कृष्णराज बंगले में शिफ्ट होंगे। इस बंगले का काम चल रहा है और दोनों वहां निरीक्षण करने जाते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.