सुझुकी अवेनिस का नया ड्यूल-टोन रंग लॉन्च, कीमत ₹91,400 से शुरू

गुरुग्राम। सुझुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपनी स्पोर्टी 125cc स्कूटर अवेनिस को एक नए आकर्षक रंग मेटैलिक मैट प्लेटिनम सिल्वर नं. 2 / ग्लास स्पार्कल ब्लैक में पेश किया है। यह नया ड्यूल-टोन विकल्प स्कूटर के स्टाइलिश लुक को और भी दमदार बनाता है। यह नया रंग मौजूदा कलर ऑप्शंस – ग्लॉसी स्पार्कल ब्लैक, पर्ल ग्लेशियर व्हाइट और पर्ल मीरा रेड – के साथ उपलब्ध रहेगा। अवेनिस में 124.3cc BS6 OBD-2B इंजन है जो 8.7 पीएस पावर और 10 एनएम टॉर्क देता है। इसमें एलईडी हेडलैंप, डिजिटल मीटर, USB चार्जिंग, लंबा और आरामदायक सीट, बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज और कॉम्बाइंड ब्रेक सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं।

कीमतें:

  • स्टैंडर्ड एडिशन: ₹91,400/-

  • राइड कनेक्ट एडिशन: ₹93,200/- (एक्स-शोरूम दिल्ली)

ग्राहकों के लिए 100%* लोन और बिना हाइपोथीकेशन के फायदे भी मिल रहे हैं। साथ ही “Suzuki Riding Fest” के तहत टेस्ट राइड पर उपहार जीतने का मौका भी दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.