अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर मुनव्वर फारूकी की डेब्यू वेब सीरीज़ ‘फर्स्ट कॉपी’ का धमाकेदार ट्रेलर जारी

मुंबई। अमेज़न एमएक्स प्लेयर ने अपनी आगामी वेब सीरीज़ ‘फर्स्ट कॉपी’ का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। यह शो 20 जून से फ्री में स्ट्रीम होगा। 90 के दशक की फिल्मी दुनिया पर आधारित यह सीरीज़ दर्शकों को उस दौर की झलक दिखाती है जब फिल्में केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सपना, संघर्ष और जुड़ाव का जरिया थीं। मुनव्वर फारूकी इस सीरीज़ से डिजिटल एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं। वे ‘आरिफ’ का किरदार निभा रहे हैं, जो एक चालाक और महत्वाकांक्षी पायरेसी मास्टरमाइंड है। उनके साथ कृषल डिसूज़ा, गुलशन ग्रोवर, साकिब अयूब, इनामुल हक जैसे कलाकार नज़र आएंगे। निर्देशक फरहान ज़म्मा ने इसे 90 के दशक के सिनेमा को श्रद्धांजलि बताया है। गुलशन ग्रोवर ने इसे “इमोशन और महत्वाकांक्षा से भरपूर कहानी” कहा।

‘फर्स्ट कॉपी’ अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर मोबाइल ऐप, प्राइम वीडियो, फायर टीवी और कनेक्टेड टीवी पर निशुल्क उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.