आज दोपहर बाद अमित शाह ने बुलाई है बैठक, क्या होगा फैसला ?

नई दिल्ली। एग्जिट पोल में बीजेपी समर्थित एनडीए को मिली भारी बहुमत के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार शाम 4 बजे केंद्रीय मंत्रिपरिषद के बीजेपी मंत्रियों से मुलाकात करेंगे. इसके बाद शाम 7 बजे अमित शाह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेताओं को रात्रिभोज देंगे. मुलाकात के इन दोनों दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी साथ होंगे.एनडीए नेताओं को रात्रिभोज के बहाने गठबंधन की रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है. बीजेपी अध्‍यक्ष ने इससे पहले 17 मई को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में 300 से ज्‍यादा सीटें जितने का दावा किया था. अब चुनाव खत्‍म होने के बाद आये एग्जिट पोल ने तो उन्‍हें जोश से भर दिया है. एग्जिट पोल में तो साफ-साफ बीजेपी सरकार बनती दिख रही है.

रविवार शाम आए एग्जिट पोल में देश के अधिकतर हिस्‍से में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है. यूपी और बंगाल में भी बीजेपी की अच्छी सीटें आने का अनुमान है. सरकार बनाने के लिए पार्टी या गठबंधन को 271 सीटों की जरूरत है, क्योंकि लोकसभा चुनाव 543 सीटों में से 542 सीटों पर हुए हैं. एग्जिट पोल में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूपीए को 82 से 165 सीटें मिलती दिख रही है. छह एग्जिट पोल ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि अन्य दलों को यूपीए से अधिक सीटें मिलने की संभावना है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.