
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। डायरेक्ट सेलिंग कंपनी एमवे इंडिया ने कलर कॉस्मेटिक्स पोर्टफोलियो के तहत एटीट्यूड कलर्स की एक नई रेंज लॉन्च की है। चटख रंगों के साथ कई तरह के मूड को अपनाते हुए एटीट्यूड कलर कॉस्मेटिक्स के 14वें संस्करण में नेल इनैमल्स के 6 उज्ज्वल रंग हैं। इसके साथ मैट और क्रेम लिपस्टिक के प्रत्येक के 5 बेहद आकर्षक नए शेड्स शामिल हैं। इस एटीट्यूड कलर्स रेंज में एटीट्यूड लिपस्टिक ट्रेवल पैक भी शामिल है, जो किसी की भी यात्रा संबंधी योजनाओं में स्टाइल के साथ सुविधा का भी समावेश करता है।
खासियत – एटीट्यूड क्रेम लिपस्टिक्स में नॉटी न्यूड, कैंडी फ्लॉस, चॉकलेट चेरी, कोरल पिंक और रेड वेलवेट जैसे ट्रेंडी टोन शामिल हैं। एटीट्यूड नेल इनैमल्स पिंक ब्लश, फ्रॉस्टेड टॉफी, कोरल लव, रेड ब्यूटी, एक्वा होराइजन और रस्पबेरी कलर्स में लाॅन्च की गई।
कीमत – एटीट्यूड मैट लिपस्टिक (प्रत्येक 2 ग्राम) की कीमत 389/-* रुपए, जबकि एटीट्यूड क्रेम लिपस्टिक (प्रत्येक 2 ग्राम) की कीमत 299/-* रुपए है। रिच एटीट्यूड नेल इनैमल्स (प्रत्येक 6 मि.ली.) की कीमत 169/-* रुपए और 3 एटीट्यूड मैट और क्रेम लिपस्टिक (1.1 ग्राम प्रत्येक) वाले एटीट्यूड लिपस्टिक ट्रेवल पैक की कीमत 999/-* रुपए है। एटीट्यूड कलर्स के नए संग्रह को भारत भर में एमवे डायरेक्ट सेलर्स के माध्यम से विशेष रूप से बेचा जाता है और इसके लिए एमवे डायरेक्ट सेलर्स/प्रेफर्ड कस्टमर्स के द्वारा कंपनी की वेबसाइट http://www.amway.in पर आसानी से ऑर्डर किया जा सकता है।
एमवे इंडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर संदीप शाह ने कहा, “भारतीय सौंदर्य प्रसाधन बाजार वर्तमान में 7,000 करोड़ रुपए की जबर्दस्त विकास क्षमता हासिल करने की स्थिति में है। उक्त श्रेणी में अपनी वृद्धि को बढ़ावा देने और युवा उपभोक्ताओं की बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिए हमने अपने स्वदेशी रूप से विकसित एंट्री-लेवल प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड एटीट्यूड के तहत नई पीढ़ी के समाधानों के साथ अपनी पेशकशों का विस्तार करना जारी रखा है। एटीट्यूड प्रसन्नता व्यक्त करते हुए तहे-दिल से उन महिलाओं का समर्थन करता है, जो रूढ़िवादिता की मुश्किलों से ऊपर उठ चुकी हैं और जीवन को भरपूर जीने तथा अपने खुद के बनाए रास्ते पर चलने में सफल रही हैं।
एमवे इंडिया की कैटेगरी हैड – ब्यूटी एंड पर्सनल केयर अनीशा शर्मा ने कहा, “ नई एटीट्यूड कलर रेंज में पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक और जीवंत रंग हैं, जो हर तरह के मूड के साथ प्रयोग किए जा सकेंगे। अपने उपभोक्ताओं को और अधिक संलिप्त करने के लिए हम विभिन्न प्रकार के अनुभवात्मक सत्रों का आयोजन कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न अवसरों और मूड्स के लिए नए लुक्स बनाना सीख सकते हैं। इसके अलावा हमने एक मूड और लुक बुक भी तैयार की है।”
