एपी ढिल्लों और श्रेया घोषाल का नया ट्रैक “थोड़ी सी दारू” रिलीज़, तारा सुतारिया का दिखा जलवा

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय कलाकार एपी ढिल्लों और मशहूर गायिका श्रेया घोषाल का नया गाना “थोड़ी सी दारू” रिलीज़ हो चुका है। इस रोमांटिक और लाउंज वाइब वाले ट्रैक में अभिनेत्री तारा सुतारिया भी नजर आ रही हैं, जिनकी एपी ढिल्लों के साथ केमिस्ट्री आकर्षण का केंद्र बन गई है।

शिंदा कहलों द्वारा लिखित इस गीत में देर रात की उन भावनाओं को दर्शाया गया है, जब थोड़ी सी शराब पुरानी यादों को ताज़ा कर देती है। एपी ने इसे “एक ताज़ा प्रयोग” बताया और श्रेया घोषाल की शांत आवाज़ को ट्रैक की आत्मा कहा। श्रेया ने इसे “दोस्ती जैसी सहजता” वाला अनुभव बताया।

तारा सुतारिया ने कहा, “यह गाना चुलबुला और मज़ेदार है, और शूटिंग का अनुभव बेहद खास रहा।”
“थोड़ी सी दारू” अब सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है और नया पॉप हिट बनने की ओर अग्रसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.