कमलेश भारतीय को लाइफटाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड

हिसार :  हरियाणा ग्रंथ अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष व कथाकार कमलेश भारतीय को रोज वैली संस्था की ओर से लाइफटाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड प्रदान किया गया । यह अवाॅर्ड मधुबन पार्क में आयोजित समारोह में मेयर गौतम सरदाना ने प्रदान किया । उन्होंने कहा कि श्री भारतीय का न केवल साहित्य लेखन बल्कि पत्रकारिता में भी बहुत योगदान है । उन्हें पुरस्कृत कर संस्था ही गौरवान्वित हुई  है । इ स समारोह में रोहतक के रंगकर्मी रघुविंद्र मलिक और पर्यावरण क्षेत्र में सराहनीय योगदान के उपलक्ष्य में सुनीता रहेजा को भी सरदाना ने सम्मानित किया । इस अवसर पर  राकेश मलिक , अनिता जैन , नीलम सुंडा , राजेश चुघ , अंजू , होशियार सिंह व अमर सिंह आदि सहित गणमान्य लोग मौजूद थे । कमलेश भारतीय ने हिसारवासियों का सर्वे में चयन करने के लिए आभार व्यक्त किया । इसका आयोजन सुनील मक्कड ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.