बतौर एक्टर मैं ऐसे किरदारों से आकर्षित होता हूं जो आपके चेहरे पर मुस्कान ले आए – नकुल मेहता 

नई दिल्ली। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के तीसरे सीज़न के साथ राम कपूर और प्रिया की वापसी हो रही है, जो आपके स्क्रीन्स पर थोड़ी हंसी, थोड़ी मजेदार बातें और मीठी-सी खींचतान लेकर आ रहे हैं। शो के दूसरे प्रोमो में रोजमर्रा की हलचल दिखाई गई है, जिसमें ज़िंदगी का एक बड़ा हिस्सा समाया है। इसे भारतीय टेलीविजन के सबसे चहेते कपल ‘राया’ ने बड़ी खूबसूरती से पर्दे पर उतारा है। शो के नए एडिशन में एक बिल्कुल नई कहानी के साथ नकुल मेहता और दिशा परमार अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे।

शो की खासियत पर खरा उतरता यह सीज़न एक परिपक्व प्यार और शहरी अकेलेपन की बारीकियों को टटोलता है, जो देश भर के बहुत-से फैंस को आकर्षित करती है।इस शो के पहले हफ्ते में राम और प्रिया की अलग-अलग दुनिया दिखाई जाएगी, जिनके किरदारों को एक फ्रेश अवतार दिया गया है। राम एक महत्वाकांक्षी और व्यवहारिक सोच रखने वाला बिज़नेसमैन है, जो एक सफल एंटरप्रेन्योर के रूप में अपने करियर की ऊंचाइयों पर है। दूसरी ओर, प्रिया एक विनम्र और आत्मनिर्भर यंग महिला है और पेशे से एक डेंटिस्ट है। किस्मत के एक मोड़ पर दोनों के रास्ते टकराएंगे और फिर शुरू होगा मिस्टर कपूर और प्रिया की ज़िंदगी का नया सफर।

“एक एक्टर के तौर पर मैं ऐसे किरदारों से आकर्षित होता हूं जो आपके चेहरों पर मुस्कान ले आए और जिनमें ऐसी कहानियां हों जो सारे दर्शकों से जुड़ जाए। मुझे लगता है कि छोटे-छोटे पलों से ही बड़ी-बड़ी यादें बनती हैं और ‘बड़े अच्छे लगते हैं 3’ भी इसी बात का वादा करता है और यही खासियत मेरे लिए राम कपूर को निभाना और दिलचस्प बना देती है।” – नकुल मेहता

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.