भाजपा में शामिल होते ही आरसीपी सिंह ने कहा, नीतीश कुमार हैं पल्टीमार

नई दिल्ली। बिहार की राजनीति में कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खासमखास रहे आरसीपी सिंह ने आखिरकार भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री और जदयू(JDU) नेता आर.सी.पी. सिंह केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा में शामिल होने के बाद आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। उन्हें जरा सोचना चाहिए कि देश कहां से कहां चला गया और बिहार कहां हैं। उन्हें ‘C’ शब्द से बड़ा प्यार है, सी से चेयर होता है इसलिए कुर्सी के मोह में सारा काम कर रहे हैं। नीतीश कुमार को सब PM कहते हैं। मैंने भी उन्हें कहा कि आप PM थे, PM हैं और PM रहेंगे। पीएम मतलब पल्टीमार। उन्होंने कितनी बार विश्वासघात किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.