केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को एग्रीनोवेट इंडिया लि. ने वित्त वर्ष 2024–25 के लिए ₹3.40 करोड़ का लाभांश अदा किया

नई दिल्ली।  केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को आज दिल्ली में एग्रीनोवेट इंडिया लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2024–25 के लिए ₹3,39,97,362 का लाभांश अदा किया। एग्रीनोवेट इंडिया लि., कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (DARE), कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन भारत सरकार का एक नवरत्न उपक्रम है। यह वितरण निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एग्रीनोवेट इंडिया, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की सृजनात्मक क्षमता और किसानों की व्यावहारिक आवश्यकता के बीच एक सशक्त पुल का कार्य कर रहा है। कृषि नवाचारों के हस्तांतरण और तकनीकी उद्यमिता को बढ़ावा देने में संस्थान का योगदान सराहनीय है। यह आत्मनिर्भर भारत के कृषि लक्ष्य को सशक्त करने वाली पहल है।मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ प्रवीण मलिक ने कहा कि यह लाभांश कंपनी की वित्तीय सुदृढ़ता, सुशासन और निरंतर नवाचार के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कार्यक्रम में एग्रीनोवेट इंडिया लि. के अध्यक्ष एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के महानिदेशक डॉ. एम.एल. जाट तथा गैर-सरकारी निदेशक श्री आनंद मोहन अवस्थी उपस्थित थे। 2011 में स्थापित, एग्रीनोवेट इंडिया लि., ICAR की व्यावसायिक शाखा के रूप में कार्य करती है। संस्थान का उद्देश्य कृषि अनुसंधान, प्रौद्योगिकी और नवाचार को व्यावहारिक वाणिज्यिक उपयोग में लाकर किसानों, स्टार्ट-अप्स और उद्यमियों को लाभान्वित करना है। यह लाभांश वितरण एग्रीनोवेट इंडिया की वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता, और भारत के कृषि नवाचार पारिस्थितिकी को सशक्त बनाने की उसकी निरंतर प्रतिबद्धता को और बल प्रदान करता है।

केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने नई दिल्ली में ‘महिलाओं और बच्चों के खिलाफ ऑनलाइन अपराध (OCWC) पर राष्ट्रीय संवाद’ का उद्घाटन किया

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह सचिव श्री गोविंद मोहन ने नई दिल्ली में ‘महिलाओं और बच्चों के खिलाफ ऑनलाइन अपराध (OCWC) पर राष्ट्रीय संवाद’ का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम गृह मंत्रालय …

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से बात की

  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज इस्लामी गणराज्य ईरान के के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. मसूद पेज़ेशकियन के साथ टेलीफ़ोन पर बातचीत की। राष्ट्रपति पेज़ेशकियन ने प्रधानमंत्री को …

इंफोसिस ने मोहाली डेवलपमेंट सेंटर के विस्तार की घोषणा की

नई दिल्ली: नेक्स्ट जनरेशन डिजिटल सर्विसेज और कंसल्टिंग के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी कंपनी इंफोसिस (NSE, BSE, NYSE: INFY) ने आज कैंपस में औपचारिक भूमि पूजन के साथ …

गर्मी में दिल्ली की बिजली की मांग पूरी करने के लिए टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड ने कमर कसी

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली में लगभग 90 लाख लोगों को बिजली आपूर्ति करने वाली अग्रणी बिजली-प्रदाता कंपनी टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (Tata Power-DDL) को इस गर्मी में बिजली का पीक …

वैश्वीकरण अपनी दृढ़ता रिकॉर्ड स्तर पर बनाए हुए है, जब की अमेरिका और चीन के बीच संबंध लगातार बिगड़ते जा रहे हैं ! – डीएचएल ग्लोबल कनेक्टेडनेस रिपोर्ट २०२६.

बॉन/हनोई/न्यूयॉर्क।  बढ़ते भूराजनीतिक तनाव, बढ़ते अमेरिकी टैरिफ और भविष्य की व्यापार नीतियों के बारे में अभूतपूर्व अनिश्चितता के बावजूद, वैश्वीकरण ऐतिहासिक रूप से उच्च स्तर पर बना हुआ है। यह …

एबवी ने विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर दृष्टि हानि के मूक खतरे को उजागर करने के लिए राष्ट्रीय मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन किया

नई दिल्ली।  वैश्विक बायोफार्मास्यूटिकल अग्रणी कंपनी एबवी, जो नवोन्मेषी दवाओं और समाधानों के विकास के प्रति प्रतिबद्ध है, ने ग्लूकोमा जागरूकता हेतु राष्ट्रीय मीडिया कॉन्क्लेव #DefeatGlaucoma का आयोजन इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में विश्व …

जब आदिवासी मां ने ठानी जंग, सामने आई ‘द नर्मदा स्टोरी’

  मुंबई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर निर्देशक ज़ैग़म इमाम ने अपनी आगामी फिल्म ‘द नर्मदा स्टोरी’ का पहला पोस्टर जारी कर एक सशक्त सामाजिक कहानी की झलक दी …

राष्ट्रपति 17 मार्च को अक्षय पात्र के कार्यक्रम में शामिल होंगी

नई दिल्ली। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 17 मार्च को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र (RBCC), नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में शामिल होंगी। यह कार्यक्रम अक्षय पात्र फाउंडेशन …

मलाबार ग्रुप के चेयरमैन एम.पी. अहमद ‘बिजनेस भूषण’ पुरस्कार से सम्मानित

मुंबई।  मालाबार ग्रुप के चेयरमैन, श्री एम.पी. अहमद को लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2026 में प्रतिष्ठित बिजनेस भूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान उनके …