नई दिल्ली / टीम डिजिटल। वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन द्वारा 2016 में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार दिल की बीमारियां मृत्यु का प्रमुख कारण थीं, जिनने दुनिया में हर साल 17.9 मिलियन लोगों की जिंदगी छीन ली। चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में हुए इनोवेशंस के कारण कई देशों में जीवन की अपेक्षित दर बढ़ी है।
सेहतमंद जिंदगी की जागरुकता बढ़ाने के लिए अवीवा लाईफ इंश्योरेंस लोगों के साथ वल्र्ड हार्ट डे मना रहा है और मन को तनावमुक्त रखने के लिए समय पर निवेष एवं सेहतमंद जिंदगी का संकल्प उन्हें दिला रहा है। इसका उद्देश्य विविध समुदायों, संस्कृतियों एवं महाद्वीपों पर हार्ट हीरोज के एक ऐसे ग्लोबल नेटवर्क का निर्माण करना है, जो लोगों को सेहतमंद एवं स्वस्थ भविश्य अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर सकें।
अवीवा लोगों से यह कदम उठाने का आग्रह कर रहा है, जिससे उनके परिवार एवं मित्र जीवन की अनिष्चितताओं से सुरक्षित रह सकें। एक जिम्मेदार हीरो एक सावधान एवं समझदार व्यक्ति होता है, जो चुस्त एवं सेहतमंद रहने में यकीन करता है तथा स्वयं एवं उसके प्रियजनों को जीवन की मुश्किलों से सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी उठाता है।
इस अवसर पर अमित मलिक, चीफ, पीपुल, आपरेशंस एवं कस्टमर सर्विसेस आफिसर, अवीवा लाइफ इंश्योरेंस ने कहा कि अच्छी सेहत प्रसन्नचित्त रहने के लिए महत्वपूर्ण है। अवीवा पर हम सदैव अपने आंतरिक एवं बाहरी स्टेकहोल्डर्स को सकारात्मक वातावरण में रखने का प्रयास करते हैं। आज की तेजी से बदलती जीवनशैली में सेहतमंद जीवनशैली बनाए रखना लोगों के लिए एक चुनौती है। अस्वस्थ शरीर के परिणाम बहुत व्यापक हैं एवं दुर्भाग्य से वो न केवल व्यक्ति को, बल्कि उसके पूरे परिवार को प्रभावित करते हैं।
बता दें कि अवीवा हार्ट केयर प्लान 19 सामान्य, छोटी एवं गंभीर कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों एवं प्रक्रियाओं से सुरक्षा प्रदान करता है तथा इलाज का खर्च कुछ भी क्यों न हो, यह लंपसम पे-आउट प्रदान करता है। इस प्लान की सबसे आकर्षक बात यह है कि इसमें थोड़ा सा प्रीमियम बढ़ाकर 2 हार्ट (आपका और आपके जीवनसाथी का) को कवर करने का विकल्प है। इस प्लान में आप तब तक बार बार क्लेम ले सकते हैं, जब तक आपके द्वारा एश्योर्ड सम पूरा प्राप्त न कर लिया जाए।

