मोदीनगर। राष्ट्रीय ज्योतिष परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य चंद्रशेखर शास्त्री ने प्रमुख सचिव डॉ. अशोक शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी(से नि) की अनुसंशा पर श्री अवधेश शर्मा हिन्दबन्धु, राजस्व सेवा अधिकारी (से नि) को राष्ट्रीय ज्योतिष परिषद का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है। आप प्रशासनिक सेवा में रहते हुए ध्यान ज्योतिष के विशेष प्रयोग कर चुके हैं। विगत 20 वर्षों से ज्योतिष में अनुसंधानरत हैं…अनेक आध्यात्मिक ग्रंथों के अनुवादक श्री शर्मा राष्ट्रीय ज्योतिष परिषद के ष्सबके लिए अनिवार्य ज्योतिषष् मिशन के लिए कार्य करेंगे और राष्ट्रीय ज्योतिष परिषद को ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे….
राष्ट्रीय ज्योतिष परिषद के संरक्षक परम पूज्य स्वामी ओमानंद जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद जी महाराज और डॉ. योगेन्द्रनाथ शर्मा अरुण जी ने उन्हें ज्योतिष सेवा में आने पर हृदय से शुभकामनाएं प्रदान की हैं।

