मुंबई। युवा और डिजिटल-सैवी भारतीयों की लगातार बदलती जीवनशैली आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए, भारत के तीसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक, एक्सिस बैंक ने आज अपना ‘लिबर्टी सेविंग्स एकाउंट‘ लॉन्च किया। यह विशिष्ट प्रस्ताव ग्राहकों को खाते में न्यूनतम 25,000 रु. प्रति माह का बैलेंस बनाये रखने या लिबर्टी डेबिट कार्ड या बचत खाता (नेट बैंकिंग, एक्सिस मोबाइल या यूपीआई के माध्यम से) के जरिए हर महीने इतनी ही राशि खर्च करने की छूट देता है। लिबर्टी सेविंग्स एकाउंट, प्रति वर्ष 20,000 रु. तक का नि:शुल्क हॉस्पिटल कैश इंश्योरेंस कवर भी प्रदान करता है, जो कोविड-19 के लिए अस्पताल में हुए खर्च को कवर करता है; इस प्रकार, इस महामारी को कवर करने वाला यह अपने तरह का पहला बचत खाता बन गया है।
यह लिबर्टी सेविंग एकाउंट, 35 वर्ष से कम उम्र के कामकाजी वर्ग की जीवनशैली आवश्यकताओं की पूर्ति पर लक्षित है। एक गुणात्मक सर्वेक्षण से पता चलता है कि इस आयु वर्ग के ग्राहकों का अपनी लाइफस्टाइल को अपग्रेड करने के प्रति ज्यादा झुकाव होता है और ये खाने-पीने, मनोरंजन, शॉपिंग एवं यात्रा पर खर्च करते हैं जो कि मर्चेंट ट्रांजेक्शंस/खर्च का 50 प्रतिशत है। इसलिए, लिबर्टी डेबिट कार्ड को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ग्राहकों को अधिक सुविधाओं का हक मिल सके। ग्राहक के लिए हर वीकेंड भोजन, मनोरंजन, शॉपिंग एवं यात्रा पर किये गये खर्चों पर 5 प्रतिशत का कैशबैक भी है। यह रिवार्ड उस संपूर्ण पैकेज का एक हिस्सा है, जिसमें कैशबैक्स, बैंकिंग लाभ, डाइनिंग एवं तिमाही स्पेंड वाउचर्स के जरिए वार्षिक रूप से 15,000 रु. मूल्य के लाभ शामिल हैं।
प्रवीण भट्ट, ईवीपी – रिटेल लायबिलिटीज एंड डाइरेक्ट बैंकिंग प्रोडक्ट्स, एक्सिस बैंक ने कहा, ”एक्सिस बैंक, विभिन्न ग्राहक खंडों की जरूरतों को पूरा करने के लिए लगातार नये-नये उत्पाद व सेवाएं लाता रहा है और इस प्रोडक्ट को भारत के युवा ग्राहकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए परिकल्पित किया गया है। लिबर्टी सेविंग्स एकाउंट, अपनी जीवन को बेहतर बनाने व अपग्रेड करने के प्रति ग्राहकों के झुकाव को ध्यान में रखता है और बचत व खर्च के बीच संतुलत बनाये रखते हुए यह नया वैल्यू प्रस्ताव लाया गया है।”
रवि नारायणन, प्रेसिडेंट एवं हेड ब्रांच बैंकिंग, एक्सिस बैंक ने कहा, ”लिबर्टी एकाउंट, जो कि खर्च पर आधारित बचत खाता है, एकाउंट के जरिए भुगतान को प्रोत्साहन देता है और ग्राहकों को उनके द्वारा किये गये खर्चे के लिए ईनाम भी देता है। यह प्रोडक्ट उत्तम सुविधाओं के जरिए नये ग्राहकों से जुड़ने और उनके साथ लगातार जुड़ाव बनाये रखने पर केंद्रित है।”

