अयोध्या। शीत ऋतु के आगमन के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन समय में बदलाव किया गया है। मंदिर प्रशासन ने नए समय की घोषणा करते हुए बताया कि अब श्रद्धालु सुबह 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक रामलला के दर्शन कर सकेंगे।
दर्शन व्यवस्था के साथ ही आरती और भोग के समय में भी परिवर्तन किया गया है। दोपहर में भोग आरती के दौरान एक घंटे के लिए मंदिर के पट बंद रहेंगे।
नई समय-सारिणी इस प्रकार है:
🕓 सुबह 4:30 बजे – मंगला आरती
🕕 सुबह 6:30 बजे – श्रृंगार आरती (दर्शन मार्ग से प्रवेश प्रारंभ)
🕖 सुबह 7:00 बजे – दर्शन प्रारंभ
🕛 दोपहर 12:00 बजे – भोग आरती (डी-वन से प्रवेश बंद)
🕧 दोपहर 12:30 से 1:00 बजे तक – मंदिर के पट बंद
🕐 दोपहर 1:00 बजे – दर्शन पुनः प्रारंभ
🕘 रात 9:00 बजे – डी-एक से प्रवेश बंद
🕤 रात 9:15 बजे – दर्शन समाप्त
🕢 रात 9:30 बजे – शयन आरती, जिसके बाद कपाट बंद किए जाएंगे
मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे दर्शन के लिए निर्धारित समय के अनुसार ही आगमन करें, ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे।

