मुंबई । भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी से उभरते ब्रांड बी गॉस ने बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। यह साझेदारी कंपनी के लिए एक बड़ा कदम है, जो टिकाऊ और स्मार्ट मोबिलिटी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है। इस मौके पर अजय देवगन ने कहा, “बी गॉस एक भारतीय ब्रांड है जो गुणवत्ता, नवाचार और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता की मिसाल है। इसका नया मॉडल RUV 350 इसी सोच को दर्शाता है।” बी गॉस के फाउंडर और एमडी हेमंत काबरा ने कहा कि अजय देवगन की मजबूत और विश्वसनीय छवि हमारे ब्रांड के मूल्यों से मेल खाती है। कंपनी अगले एक साल में इलेक्ट्रिक साइकिल और दो नए मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रही है और देशभर में अपने डीलर नेटवर्क को भी विस्तार देने पर काम कर रही है।

