BASF भारत के हैदराबाद में ग्लोबल डिजिटल हब शुरू करेगा

 

नई दिल्ली। BASF वर्ष 2026 की पहली तिमाही में हैदराबाद में एक ग्लोबल डिजिटल हब शुरू करने की योजना बना रहा है, जो यूरोप (लुडविगशाफेन और मैड्रिड) तथा एशिया पॅसिफिक (कुआलालंपुर) में BASF के मौजूदा ग्लोबल डिजिटल हब नेटवर्क को और मजबूत करेगा। डिजिटल हब डिजिटल विशेषज्ञता के केंद्र होते हैं, जो BASF के व्यवसायों को दुनिया भर में मानकीकृत डिजिटल सेवाएं प्रदान करते हैं। हैदराबाद जैसे लागत-कुशल स्थान पर डिजिटल हब स्थापित कर BASF अपनी क्षमताओं का एकीकरण करता है और तेज एवं कुशल सेवा वितरण को सक्षम बनाता है, जिससे उसका ग्लोबल डिजिटल ढांचा सशक्त होता है।

डॉ. डर्क एल्वरमैन, मुख्य वित्तीय अधिकारी एवं मुख्य डिजिटल अधिकारी, BASF SE ने कहा, “BASF के बैक-एंड संगठन में मूल्य सृजन के इस अगले कदम के साथ, हम प्रतिस्पर्धी शर्तों पर डिजिटल सेवा वितरण सुनिश्चित कर रहे हैं। हैदराबाद ग्लोबल पहुंच के साथ एक अत्याधुनिक डिजिटल हब के सभी गुण प्रदान करता है। भारत में नए डिजिटल हब और हमारे मौजूदा ग्लोबल डिजिटल हब के बीच निर्बाध सहयोग तथा हमारे व्यवसायों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करना हमारी शीर्ष प्राथमिकताएं हैं।”

जटिलता और लागत को कम करने का एक अन्य प्रमुख स्तंभ डिजिटल पोर्टफोलियो को उन क्षेत्रों पर केंद्रित करना है जो BASF के मुख्य व्यवसायों के लिए सर्वाधिक मूल्य सृजित करते हैं। इसके साथ संरचनात्मक परिवर्तन भी किए जाएंगे। ग्लोबल डिजिटल सर्विसेज डिवीजन का लक्ष्य वर्ष 2030 तक अपने ग्लोबल कार्यबल में उल्लेखनीय कमी करना है, जिसमें लुडविगशाफेन स्थित पद भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, ग्लोबल डिजिटल सर्विसेज उन स्थलों की कुल संख्या को भी कम करने की योजना बना रहा है, जहां डिजिटल विशेषज्ञ कार्यरत हैं। सभी कदम सामाजिक रूप से जिम्मेदार तरीके से और मौजूदा सह-निर्धारण अधिकारों के अनुपालन में लागू किए जाएंगे।

हैदराबाद में डिजिटल हब खोलने की तैयारियां जारी हैं। नई भारतीय कानूनी इकाई “BASF Digital Solutions Private Limited” के तहत भर्ती और परिचालन गतिविधियां तत्काल शुरू होंगी। ग्लोबल डिजिटल सर्विसेज के अध्यक्ष डिट्रिच स्पेंडाउ ने कहा, “मुझे खुशी है कि हम इस हब को इतनी तेजी से शुरू कर पा रहे हैं और इसे सतत रूप से आगे बढ़ा रहे हैं। हमारा लक्ष्य BASF की विनिंग कल्चर को दर्शाने वाला और उच्च प्रदर्शन करने वाली ग्लोबल टीमों को सक्षम बनाने वाला एक आकर्षक कार्यस्थल तैयार करना है।”

भारत में BASF ग्रुप कंपनियों के प्रमुख एलेक्ज़ेंडर गरडिंग ने कहा, “हैदराबाद का डिजिटल हब भारत में BASF की लंबे समय से चली आ रही और सफल उपस्थिति का हिस्सा बनेगा, जहां पहले से ही विनिर्माण तथा अनुसंधान एवं विकास गतिविधियां मौजूद हैं। यह BASF की तेज, सरल और उच्चतम मूल्य सृजन पर केंद्रित रहने की महत्वाकांक्षा को समर्थन देता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published.