नई दिल्ली। रविवार को हरियाणा के घरौंदा में सामाजिक संस्था विजय रथ के विस्तार का काम किया गया है। विजय रथ के केंद्रीय अध्यक्ष श्री विजय भगत ने अपने मूल संगठन के सभी 8 ईकाइयों के प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्रियों की नियुक्ति की और समाज के लिए काम करने का आह्वान किया।
नियुक्ति के बाद अपने संबोधन में श्री विजय भगत ने कहा कि रविवार का दिन सामाजिक संगठन विजय रथ संगठन के लिए बेहद खास रहा। आज हमने अपने साथियों के साथ बैठकें की और आगे काम करने के लिए नई रणनीति बनाई। हरियाणा में विजय रथ संगठन से संबद्ध सभी 8 संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री की नियुक्ति की। सभी को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपकर संगठन के विस्तार की कामना की। इस पूरे कार्यक्रम और आगे की कार्ययोजना के लिए हरियाणा के प्रभारी श्री राजेंद्र जी का विशेष सहयोग रहा।
विजय रथ संगठन का किया हरियाणा में सांगठनिक विस्तार
हमारे साथ श्री सुरेश त्रिवेदी जी, अधिवक्ता श्री अशोक जी सहित हमारे कई पुराने साथी लगातार विजय रथ संगठन को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। सभी का बहुत बहुत आभार

