नई दिल्ली / टीम डिजिटल। राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द से आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन पहुँचकर बिहार के राज्यपाल श्री फागू चैहान ने शिष्टाचार मुलाकात की। राज्यपाल श्री चैहान ने महामहिम राष्ट्रपति जी को पुष्प-गुच्छ समर्पित कर उनका हार्दिक अभिनन्दन किया। महामहिम राष्ट्रपति ने राज्यपाल श्री चैहान को ‘भारतीय संविधान’ की एक प्रति प्रदान की एवं बिहार के राज्यपाल के रूप में उनके कार्यकाल की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएँ दी।
इसके साथ ही राज्यपाल ने नई दिल्ली में आज महामहिम उप राष्ट्रपति श्री एम॰ वेंकैया नायडू से भी शिष्टाचार मुलाकात की और पुष्प-गुच्छ समर्पित कर उनका हार्दिक अभिवादन किया। उप राष्ट्रपति श्री नायडू ने भी राज्यपाल को मंगलकामनाएँ दी।