भाजपा हो गई है वाशिंग मशीन : तेजस्वी यादव

 

पटना। अपने उपर लगे आरोपों को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव ने सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी पर हमला किया है। मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने कौन सा अपराध किया जिस पर आप भ्रष्टाचारी कह रहे हैं? कुछ दिन पहले छगन भुजबल पर चार्जशीट हई, जेल में रहकर आए और अब भाजपा उनको माला पहना रही है। भाजपा वॉशिंग मशीन है। इनका पाउडर खत्म हो रहा है और मैन्युफैक्चरिंग बंद हो जाएगी। भाजपा छूठ बोलने की फैक्ट्री, होलसेलर, डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी है। जनता ‘भारतीय झूठा पार्टी’ पर ताला लगाने वाली है।

बता दें कि मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में लगातार दो दिन भाजपा ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग की। दोनों दिन भाजपा विधायक तेजस्वी के इस्तीफे की मांग पर अड़े लगे। लेकिन, इससे बावजूद सीएम नीतीश कुमार ने अब तक तेजस्वी यादव से इस मामले में बातचीत नहीं की या तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग नहीं की। इसके पीछे का कारण बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने बता दिया। उन्होंने विधानसभा परिसर में भाजपा पर जमकर हमला बोला।

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री भ्रष्टचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति की बात कह रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से आपने FIR होने पर इस्तीफा लिया था। आपने मंजू वर्मा और राजद के कार्तिक कुमार से भी इस्तीफ लिया। इन लोगों तो केवल FIR हुआ था। तब भी इस्तीफा ले लिया गया। लेकिन तेजस्वी यादव पर चार्जशीट हुआ है तो क्यों अब तक उनका इस्तीफा नहीं लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कुर्सी के लिए सिद्धांत से समझौता कर लिया है। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि आप अगर संविधान का सम्मान करते हैं तो संवैधानिक पद की गरिमा को समझना चाहिए। अगर आप इस्तीफा नहीं ले पा रहे तो खुद इस्तीफा दे दें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.