
चंडीगढ़। अंतिम चरण के मतदान के प्रचार का अंतिम दौर चल रहा है। इस बीच हॉट सीट बनी चंडीगढ़ में चुनाव प्रचार जोर पकड़ चुका है। भाजपा के स्टार प्रचारकों ने जहां पार्टी उम्मीदवार संजय टंडन के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं। वहीं कांग्रेस के स्टार प्रचार पार्टी उम्मीदवार मनीष तिवारी के प्रचार से दूरी बनाए हुए नजर आ रहे हैं।
प्रचार के अंतिम दौर में भाजपा की ओर से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित कई स्टार प्रचारक जहां पार्टी उम्मीदवार संजय टंडन के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भोजपुरी गायक और सांसद मनोज तिवारी जहां चंडीगढ़ में प्रचार करने के लिए आएंगे वहीं मशहूर ब्लॉगर मनीष कश्यप तो चंडीगढ़ में संजय टंडन के पक्ष में डेरा ही डाल दिए हैं। मनीष कश्यप पूर्वांचल और बिहार के रहने वाले लोगों के बीच में जाकर जहां भाजपा की उपलब्धियां गिनाते नजर आ रहे हैं वहीं वे कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी से सवाल भी कर रहे हैं। कश्यप कहते हैं कि मनीष तिवारी जिनको कांग्रेस का ही समर्थन नहीं मिल रहा है उनको चंडीगढ़ की जनता का कहां से समर्थन मिलेगा।
चंडीगढ़ में भीषण तपिश के बावजूद पूर्वांचल के मतदाता काफी मुखर नजर आ रहे हैं और वे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजय टंडन के लिए पक्ष में जहां एकजुट हो रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 10 साल की उपलब्धियों को भी गिना रहे हैं।
