ब्लेंडर्स प्राइड ने अपने प्रीमियम पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए हरियाणा में ब्लेंडर्स प्राइड फोर एलिमेंट्स लॉन्च की

गुड़गांव। पेरनोड रिकार्ड इंडिया की प्रीमियम व्हिस्की में अग्रणी, ब्लेंडर्स प्राइड ने गुड़गांव के लीला एम्बिएंस में आयोजित एक शानदार इवेंट में हरियाणा में अपने नई इनोवेशन, ब्लेंडर्स प्राइड फोर एलिमेंट्स लॉन्च की। पेरनोड रिकार्ड इंडिया के प्रीमियम पोर्टफोलियो में ब्लेंडर्स प्राइड फोर एलिमेंट्स डायनामिक, नई और अभिनव अभिव्यक्ति है। इसे मास्टर ब्लेंडर केविन बामफोर्थ ने तैयार किया है और यह प्रकृति की तात्विक शक्तियों – वायु, अग्नि, जल और पृथ्वी – से प्रेरित है। इसे स्कॉच माल्ट के चार अलग-अलग स्टाइल से बड़े ही ध्यान से तैयार किया गया है और बेहतरीन भारतीय ग्रेन स्पिरिट्स के साथ मिलाया गया है, जिससे इस व्हिस्की मे परिष्कृत सामंजस्य आ गया है। यह स्मूथ तो है ही, इसकी विलक्षणता भी बरकरार है। स्कॉटिश हाइलैंड्स की हवा परिपक्वता के दौरान इसमें जटिलता लाती है; आग सटीक रूप से गर्म किए गए पीपों के माध्यम से स्वाद और गहराई को बढ़ाती है; पानी भारतीय और स्कॉटिश इलाकों की विशेषताओं को साथ लाता है; और मिट्टी बेहतरीन गुणवत्ता वाले अनाज और जौ के साथ मिश्रण को समृद्ध करती है। ये तत्व मिलकर हर एंबर ड्रॉप में स्वादों की स्वर-लता का सृजन करते हैं, एक ऐसा अनुभव बनाते हैं जो मधुर, लकड़ी जैसी मिठास और ताज़े, पके फलों की रसीली जीवंतता के साथ आने से परिभाषित होता है।
इस समृद्ध सृजन को जीवंत करते हुए, हरियाणा में ब्लेंडर्स प्राइड फोर एलिमेंट्स के लॉन्च को लुभावने हाउते कॉउचर प्रस्तुति के रूप में फिर से परिकल्पित किया गया। यह एक ऐसी शाम बनी जहाँ फैशन प्रकृति के चार तत्वों के साथ एकीकार था। कोरियोग्राफ किया गया रनवे एक नाटकीय शोकेस में बदल गया जहाँ चारों तत्वों को कलात्मक रूप से सावधानीपूर्वक तैयार किए गए डिज़ाइनों के माध्यम से जीवंत किया गया। सभी अपने अनूठे सार और चरित्र का जश्न मनाते दिखे। शोस्टॉपर के रूप में रणदीप हुड्डा के मंच पर आते ही शाम अपने चरम पर पहुँच गई – जिन्होंने इस उल्लेखनीय नए मिश्रण की जीवंतता और परिष्कृत भावना को साकार किया।
ब्लेंडर्स प्राइड फोर एलिमेंट्स के लॉन्च के साथ, जश्न और परिष्कृत भोग की रात का आगाज़ हुआ जहाँ मेहमानों ने नए मिश्रण के विशिष्ट स्वाद का आनंद लिया। उत्तम व्हिस्की और उत्तम फैशन के संयोजन ने एक अविस्मरणीय अनुभव रचा। एक संवेदी यात्रा का सृजन किया जिसने चारों तत्वों को जीवंत बनाया। यह सिर्फ एक लॉन्च नहीं था, बल्कि एक यादगार कार्यक्रम था जो प्रकृति, शिल्प और उत्कृष्टता का उत्सव था।
पेरनोड रिकार्ड इंडिया के मार्केटिंग के जनरल मैनेजर इशविंदर सिंह ने कहा, “नवाचार और उत्कृष्टता के प्रति हमारे अटूट समर्पण ने ब्लेंडर्स प्राइड को प्रीमियम व्हिस्की उद्योग में प्रमुख मुकाम पर पहुंचाया है। हरियाणा में ब्लेंडर्स प्राइड फोर एलिमेंट्स का लॉन्च, स्वाद से भरपूर अनुभव तैयार करने के हमारे दृष्टिकोण को दर्शाता है। यह श्रेणी के मानदंडों को फिर से परिभाषित करता है और उन उपभोक्ताओं के साथ हमारी अपील को पुख्ता करता है जो वास्तव में अभिनव अभिव्यक्ति के साथ अधिक समृद्ध और जीवंत स्वाद चाहते हैं। पृथ्वी, वायु, अग्नि और जल जैसी तात्विक शक्तियों से प्रेरित, यह असाधारण मिश्रण हमारे मास्टर ब्लेंडर केविन बामफोर्थ की शिल्प कौशल और रचनात्मकता प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इसके जीवंत ब्लेंड प्रोफ़ाइल से लेकर बोल्ड रंगों और सिग्नेचर ‘एम्बर ड्रॉप’ वाली आकर्षक पैकेजिंग तक, हर विवरण इंद्रियों को मोहित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।”
रणदीप हुड्डा ने टोस्ट उठाते हुए कहा, “मैं हरियाणा से हूँ और इस बात पर मैं गर्व महसूस करता हूँ। अपने गृह राज्य में ब्लेंडर्स प्राइड फोर एलिमेंट्स के लॉन्च का हिस्सा बनना मेरे लिए एक खास पल था। चार मूलभूत तत्वों को फ़ैशन के माध्यम से प्रस्तुत करने की अवधारणा वास्तव में अनोखी थी और इसने मुझे इस असाधारण ब्लेंड के परिष्कृत सार को मूर्त रूप देने का अवसर दिया। रनवे पर चलना और चार तत्वों को जीवंत करना एक यादगार अनुभव रहा। यह रचनात्मकता और उत्कृष्टता का उत्सव था जिसका प्रत्यक्ष अनुभव करके मुझे खुशी हुई।”
इस अनूठी रचना के बारे में बात करते हुए, मास्टर ब्लेंडर केविन बामफोर्थ ने कहा, “ब्लेंडर्स प्राइड फोर एलिमेंट्स के साथ, हम उपभोक्ताओं को एक अनूठा और विशिष्ट अनुभव देते हैं। यह प्रीमियम व्हिस्की चार प्रकार के स्कॉच माल्ट और भारतीय ग्रेन स्पिरिट के मिश्रण से सावधानीपूर्वक तैयार की गई है, जो पृथ्वी, वायु, अग्नि और जल जैसे प्राकृतिक तत्वों का प्रतीक है। स्कॉटलैंड और भारत के हरे-भरे खेतों से प्राप्त उत्तम जौ से लेकर प्रत्येक घटक व्हिस्की के चरित्र को गढ़ने और इसे एक जटिल स्वाद प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसे वास्तव में एक मास्टर ब्लेंडर का गौरव बनने के योग्य बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.