BypollElectionResult2022 : उपचुनाव में मिल रही है मिले-जुले रूझान

नई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के साथ ही कई संसदीय क्षेत्र और विधानसभा उपचुनाव के लिए हुए चुनाव की गिनती भी चल रही है। इन उपचुनाव में किसी एक दल की हवा नहीं चल रही है। हर क्षेत्र और प्रांत के हिसाब से चुनाव परिणाम अलग अलग आ रहे हैं।

आधिकारिक रूझानों के अनुसार रामपुर विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के नेता मो. आसीम रज़ा आगे चल रहे हैं और भाजपा के आकाश सक्सेना पीछे हैं।

बिहार के कुरहानी से भाजपा के केदार प्रसाद गुप्ता आगे चल रहे हैं और राजस्थान के सरदारशहर से कांग्रेस नेता अनिल कुमार शर्मा आगे चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.