जयं मां जनकल्याण समिति का अभियान, उतरैणी के लिए महिलाओं ने की छठ घाट पर सफाई

नई दिल्ली। बुराडी के बाबा काॅलोनी पुश्ता के निकट बुधवार को जय मां जनकल्याण समिति की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। छठ घाट की साफ-सफाई की गई। जय मां जनक्याण समिति की अध्यक्ष संध्या कुमारी और महासचिव नागेंद्र सिंह की अगुवाई में लोगों ने घाट की सफाई की। संध्या कुमारी ने कहा कि यहां पर गुरुवार को उतरैणी पर्व का आयोजन होना है। कई लोग मकर संक्रांति की पूजा करने के लिए भी यहां सूर्य मंदिर में आते हैं। इसलिए हमारी संस्था ने आज स्वच्छता अभियान चलाया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो।

समिति के महासचिव नागेंद्र सिंह ने कहा कि इस घाट पर बीते कुछ सालों से उतरैणी का पर्व आयोजित किया जाता है। पौष मास में जब सूर्य मकर राशि पर आता है तभी इस पर्व को मनाया जाता है। वर्तमान शताब्दी में यह त्योहार जनवरी माह के चौदहवें या पन्द्रहवें दिन ही पड़ता है , इस दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करता है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में क्षेत्रीय निगम पार्षद कौस्तुबानंद बलौदी सहित कई दूसरे नेताओं की भागीदारी होती है। आज स्वच्छता अभियान में संतोषी जी, सती जी, सरिता आदि लोगों ने सेवाकार्य किया। सभी ने मिलकर घाट को इस लायक बना दिया है कि यहां उतरैणी पर्व संपन्न हो जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.