केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्‍योरेन्‍स ने लॉन्‍च की “स्‍मार्ट गारंटीड पेंशन’’

 

नई दिल्‍ली। केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्‍योरेन्‍स ने अपनी नई पेंशन योजना के लॉन्‍च की घोषणा की है, जिसका नाम स्‍मार्ट गारंटीड पेंशन है। यह एक गारंटीड एन्‍युइटी उत्‍पाद है जोकि योजना प्रीमियम चुकाने का लचीलापन देता है और एक नियमित गारंटीड आय सुनि‍श्चित करता है, ताकि ग्राहक का रिटायरमेंट सुखद व आरामदायक रहे। यह योजना ग्राहकों को फायदों और विकल्‍पों की एक व्‍यापक श्रृंखला देती है। उन्‍हें लचीलापन, सुरक्षा और जीवनभर के लिये गारंटीड आय मिलती है।

स्‍मार्ट गारंटीड पेंशन ग्राहकों को परेशानी से मुक्‍त, सुरक्षित और स्थिर रिटायरमेंट देने के लिये तैयार की गई है। यह उत्‍पाद खरीदी के समय प्रीमियम के भुगतान में लचीलापन देता है; ग्राहक अपने वित्‍तीय लक्ष्‍यों के आधार पर चुनाव कर सकता है। इसमें एन्‍युइटी के विभिन्‍न विकल्‍प हैं; ग्राहक अपने एन्‍युइटी पेआउट्स की आवृत्ति भी चुन सकता है।

इस उत्‍पाद के लॉन्‍च पर अपनी बात रखते हुए, केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्‍योरेन्‍स के अपॉइंटेड एक्‍चुअरी श्री अक्षय ढांड ने कहा, “स्‍मार्ट गारंटीड पेंशन अच्‍छी तरह से डिजाइन किया गया एक उत्‍पाद है, जिसका लक्ष्‍य ऐसे व्‍यक्ति को आर्थिक सुरक्षा देना है, जो पहले से अपने रिटायरमेंट के लिये अच्‍छी तरह से आश्‍वस्‍त होना चाहता है। रिटायरमेंट स्‍वर्णिम वर्षों में आमदनी या पेआउट्स के नियमित प्रवाह के साथ सुरक्षित होना चाहिये और यह उत्‍पाद लोगों को रिटायरमेंट के बाद शांति से जीवन जीने में सक्षम बनाता है और जीवनभर के लिये गारंटीड आय का आश्‍वासन देता है।”

यह उत्‍पाद ऐसे ग्राहकों के लिये रिटायरमेंट का आदर्श समाधान है, जो अपने स्‍वर्णिम वर्षों में सुरक्षित और स्‍थायी आमदनी चाहते हैं, क्‍योंकि इस प्‍लान के मुख्‍य आकर्षणों में से एक यह है कि इसमें एन्‍युइटी रेट को लॉक करते हुए जीवनभर के लिये गारंटीड आय की पेशकश होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.